बिपाशा बसु की लाडली हैं बुक लवर, एक्ट्रेस ने दिखाई देवी के किताब चुनने की झलक
- Written By: संदीप पांडे
बिपाशा बसु और बेटी देवी की फोटो (Photo - Instagram)
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों मदरहुड जर्नी एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस लंबे समय से पर्दे से दूर इस वक्त अपना सारा समय अपनी लाडली देवी (Devi Basu Singh Grover) और पति करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) के साथ बिता रही हैं। बिपाशा भले ही पर्दे से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया के जरिए हमेशा अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। एक्ट्रेस अपने फैंस के साथ खुद से जुड़ी अपडेट्स भी शेयर करती रहती हैं।
हाल ही में बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटी देवी के सोने के समय की झलक दिखाई हैं। साथ ही उन्होंने देवी को ‘किताबी कीड़ा’ बताया है। बिपाशा बसु ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें देवी कहानी की किताबों को उलटती-पुलटती नजर आ रही हैं। बिपाशा ने पोस्ट पर लिखा, “छोटे किताबी कीड़ा के साथ सोने के समय की कहानियां।” उन्होंने इस वीडियो को अपने पति करण सिंह ग्रोवर को भी टैग किया है।
सम्बंधित ख़बरें
बिपाशा बसु के बर्थडे पर करण सिंह ग्रोवर का इमोशनल पोस्ट, बोले- ‘तुम मेरी पूरी दुनिया हो’
करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट का द ट्रेटर्स में कमबैक टला, जानें क्या थी वजह
तलाक के 11 साल बाद इस शो में एक साथ दिखेंगे करण सिंह ग्रोवर और जेनिफर विंगेट
TV celebs Breakup: मौनी रॉय से एजाज खान तक, फिल्म मिलते ही पार्टनर से अलग हुए टीवी एक्टर्स
बिपाशा ने इन फिल्मों में किया है काम
बता दें कि बिपाशा बसु का जन्म 7 जनवरी, 1979 को दिल्ली में हुआ था। बिपाशा ने साल 2016 में करण सिंह ग्रोवर से शादी की। एक्ट्रेस ने कई बॉलीवुड फिल्मों में अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में अपने लिए खास जगह बनाई है। वो ‘राज’, ‘जिस्म’ और ‘धूम 2’ जैसी कई बॉलीवुड फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। शादी के छह साल बाद बिपाशा ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी को जन्म दिया। बिपाशा और करण ने अपनी लाडली का नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा।
