Biopic On Sunita Williams: भारत की बेटी सुनीता विलियम्स पर बनेगी फिल्म! बॉलीवुड में भी शुरू हुई चर्चा
Biopic On Sunita Williams: सुनीता विलियम्स भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री हैं, जल्दी धरती पर वापस लौटने वाली है। खबर है कि अब उनको लेकर हॉलीवुड ही नहीं बॉलीवुड में भी फिल्म बनाई जाएगी।
- Written By: अनिल सिंह
सुनीता विलियम्स की बायोपिक पर शुरू हुई चर्चा, जल्द होगा फिल्म का निर्माण
Biopic On Sunita Williams: सुनीता विलियम्स जल्द ही धरती पर वापस लौटने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें भारत आने का न्योता भी दे दिया है। सुनीता के भारतीय मूल के होने की वजह से भारत का उनसे और उनका भारत से गहरा नाता रहा है। खबर के मुताबिक सुनीता विलियम्स पर फिल्म बनाने का प्लान किया जा रहा है। सुनीता विलियम्स जब धरती पर लौटेंगे तो उनके पास अंतरिक्ष से जुड़ी अचंभित करने वाली कई जानकारियां होगी ऐसा कहा जा रहा है और उनके इसी अनुभव को इस्तेमाल करके फिल्म का निर्माण किया जाएगा।
फिल्मों की जानकार अरुणेश ने बताया कि फिल्म मेकर अब इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं कि सुनीता विलियम्स पर फिल्म बननी चाहिए, हालांकि अब तक किसी भी भारतीय फिल्म मेकर की तरफ से सुनीता विलियम्स पर फिल्म बनाने का ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन आने वाले वक्त में ऐसा ऐलान हो सकता है। अंतरिक्ष पर फिल्म बनाना खर्चीला साबित होता है। ऐसे में इस तरह की फिल्मों से लोग दूरी बनाकर रखते हैं। लेकिन भारत की बेटी सुनीता विलियम्स के जीवन पर आधारित फिल्म बनाने का प्रयास कई लोग कर रहे हैं। अब देखना यह होगा कि किसकी तरफ से फिल्म के निर्माण का ऐलान किया जाता है।
ये भी पढ़ें- कृष 4 पर बनेगी या नहीं, राकेश रोशन के बयान से दुविधा में पड़े फैंस
सम्बंधित ख़बरें
कपिल शर्मा की जल्द होगी नेटफ्लिक्स पर एंट्री, The Great Indian Kapil Show Season 5 के साथ होगी ठहाकों की बरसात
Ananya Pandey Bold Photo: समंदर किनारे बिकिनी लुक देकर अनन्या पांडे ने बढ़ाया पारा, तस्वीरें देख छूटेंगे पसीने
Khashaba Teaser Out: ‘धुरंधर’ के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, ‘खाशाबा’ का दमदार टीजर रिलीज
KSBKBT Spoiler: मुश्किलों का सामना करती तुलसी को मिला ठाकुरजी का गीता ज्ञान, जेल में दिखेगा नया अवतार
सुनीता विलियम्स को लेकर फिल्म बनाने की डिमांड सोशल मीडिया पर यूजर्स भी कर रहे हैं। क्योंकि हर कोई सुनीता विलियम्स के जीवन के बारे में जानना चाहता है उनकी कहानी से देश युवा पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी। कहा यह जा रहा है आजकल बायोपिक का दौर है ऐसे में सुनीता विलियम की बायोपिक देखने को जरुर मिलनी चाहिए। अंतरिक्ष पर बनी फिल्में हमेशा से दर्शकों को आकर्षित करती रही हैं। ये फिल्में न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि वे हमें अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती हैं और हमें इसके बारे में जानने के लिए प्रेरित करती हैं।
हॉलीवुड में अंतरिक्ष पर बनी फिल्मों की एक लंबी शृंखला है, ये रही कुछ प्रमुख फिल्में
1. 2001: ए स्पेस ओडिसी (1968)
स्टैनली कुब्रिक द्वारा निर्देशित, यह फिल्म अंतरिक्ष यात्रा और बुद्धिमत्ता के विकास पर केंद्रित है।
2. एलियन (1979)
रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक अंतरिक्ष यान पर एलियन के हमले की कहानी बताती है।
3. ग्रेविटी (2013)
अल्फोंसो कुआरोन द्वारा निर्देशित, यह फिल्म दो अंतरिक्ष यात्रियों की कहानी बताती है जो अंतरिक्ष में फंस जाते हैं।
4. इंटरस्टेलर (2014)
क्रिस्टोफर नोलान द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक ऐसी दुनिया की कहानी बताती है जहां गुरुत्वाकर्षण के कारण समय और स्थान की धारणा बदल जाती है।
5. द मार्टियन (2015)
रिडले स्कॉट द्वारा निर्देशित, यह फिल्म एक अंतरिक्ष यात्री की कहानी बताती है जो मंगल ग्रह पर फंस जाता है और अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष करता है।
भारतीय सिनेमा में भी अंतरिक्ष पर बनी फिल्म मिशन मंगल
1. मिशन मंगल (2019)
यह फिल्म भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की कहानी बताती है, जिसने मंगल ग्रह पर एक मिशन भेजा।
इन फिल्मों के अलावा, कई अन्य फिल्में भी हैं जो अंतरिक्ष पर केंद्रित हैं। ये फिल्में न केवल मनोरंजन प्रदान करती हैं, बल्कि वे हमें अंतरिक्ष की रहस्यमयी दुनिया में ले जाती हैं और हमें इसके बारे में जानने के लिए प्रेरित करती हैं।
