जब जेपी दत्ता पर आया था बिंदिया गोस्वामी का दिल, विनोद मेहरा से बिना तलाक लिए रचा ली दूसरी शादी
बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी का जन्म 6 जनवरी 1962 में हुआ था। बिंदिया गोस्वामी 80-90 के दशक में इंडस्ट्री की चंद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी। बिंदिया की शक्ल हेमा मालिनी मिलती जुलती थी।
- Written By: सोनाली झा
बिंदिया गोस्वामी (फोटो-सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस बिंदिया गोस्वामी का जन्म 6 जनवरी 1962 में हुआ था। बिंदिया गोस्वामी 80-90 के दशक में इंडस्ट्री की चंद खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक थी। बिंदिया की शक्ल हेमा मालिनी मिलती जुलती थी। लोग उन्हें हेमा मालिनी की हमशक्ल भी कहते थे। बिंदिया को बॉलीवुड का रास्ता किसी और ने नहीं बल्कि हेमा मालिनी की मां जया चक्रवर्ती ने दिखाया था।
जया चक्रवर्ती ने एक पार्टी में बिंदिया को देखा और उन्हें फिल्म ‘जीवन ज्योति’ में मौका दिया। लेकिन तमाम संयोग और खूबसूरती के बावजूद बिंदिया, हेमा मालिनी नहीं ले पाई। बिंदिया काफी खूबसूरत और प्रतिभावान थी और उन्हें मौके भी खूब मिले। उन्होंने ‘प्रेम विवाह’, ‘खट्टा मीठा’, ‘शान’ और ‘दादा’ जैसी कई फिल्में की। हृषिकेश मुखर्जी की ‘गोलमाल’ ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया।
ये भी पढ़ें- दीपिका पादुकोण ने दुनिया भर में किया है देश का नाम रोशन
सम्बंधित ख़बरें
15 अप्रैल को एडमिशन, 24 को मिली लाश, कानपुर के गुरुकुल में 11 साल के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज
चांदुर रेलवे में नमो गार्डन पर लगा ब्रेक, नगर परिषद के सभी फैसलों पर रोक, विभागीय आयुक्त का बड़ा आदेश
गोंदिया: मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, डॉ. मंगेश गोंदावले ने कृति प्रारूप के सख्त पालन के दिए निर्देश
राणा के प्रयासों से मंज़ूर हुई 80 करोड़ की निधि, भातकुली में किया निर्माणाधीन तहसील इमारत का मुआयना
विनोद मेहरा संग शादी टिक नहीं पाई
बिंदिया की खूबसूरती पर वैसे तो कई अभिनेता फिदा थे, लेकिन खुद बिंदिया का दिल जिस अभिनेता पर आया वो थे दो बार शादी कर चुके विनोद मेहरा। उन दिनों विनोद मेहरा और रेखा की शादी के बड़े चर्चे थे। जैसे ही ये चर्चा शांत हुई बिंदिया ने विनोद मेहरा से शादी कर सबको हैरान कर दिया। महज 18 साल की उम्र में ही बिंदिया ने विनोद मेहरा संग ब्याह रचा लिया था। लेकिन शादी के 4 साल बाद ही बिंदिया और विनोद मेहरा के बीच मतभेद होने लगे थे। खबरों की मानें तो एक्टर की गिरती लोकप्रियता के साथ-साथ कुछ घरेलू समस्याओं के कारण बिंदिया ने विनोद को छोड़ दिया था।
12 साल बड़े डायरेक्टर को चुना जीवनसाथी
विनोद मेहरा से बढ़ती दूरियों के दौरान वे फिल्ममेकर जेपी दत्ता के करीब आने लगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब इस बात को लेकर बबाल शुरू हुआ तो बिंदिया ने मेहरा से बगैर तलाक लिए ही जे.पी. दत्ता से शादी कर एक और धमाका कर दिया। जे पी दत्ता उनसे उम्र में लगभग 12 साल बड़े थे। लेकिन फिर भी बिंदिया ने उन्हें जीवन साथी के रूप में चुना। शादी के बाद एक्ट्रेस ने फिल्मों से दूरी बना ली, मगर बतौर कॉस्ट्यूम डिजाइनर इंडस्ट्री से जुड़ी रही।
ये भी पढ़ें- राम चरण ने पिता चिरंजीवी नहीं इस एक्टर को बताया अपना सपोर्टर
