15 अप्रैल को एडमिशन, 24 को मिली लाश, कानपुर के गुरुकुल में 11 साल के मासूम की हत्या, पोस्टमार्टम ने खोला राज
Divyansh Murder Gurukul Lucknow: आलमबाग गुरुकुल में 11 साल के दिव्यांश की पीट-पीटकर हत्या। संचालक और उसकी महिला मित्र ने कार में शव रखकर कानपुर पहुंचाया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुला राज।
- Written By: प्रिया जैस
11 वर्षीय दिव्यांश की हत्या के आरोपी गिरफ्तार (सौजन्य-एक्स)
Kanpur Student Murder News: कानपुर के रहने वाले नरेंद्र कुमार द्विवेदी के 11 वर्षीय बेटे दिव्यांश की हत्या के मामले ने सनसनी फैला दी है। यह घटना आलमबाग स्थित रामानुज भागवत वेद विद्यापीठ गुरुकुल में हुई, जहां छात्र की कथित तौर पर पिटाई कर हत्या (Murder) कर दी गई। इस वारदात में आरोपी की महिला मित्र ने भी सबूतों को छुपाने में उसका साथ दिया।
पुलिस के अनुसार, गुरुकुल संचालक कन्हैयालाल मिश्र और उसकी महिला साथी हर्षिता सोनी ने वारदात के बाद सबूतों को छिपाने की कोशिश की। दोनों ने छात्र के शव को ठिकाने लगाने की प्लानिंग की। शव को एक कार में रखकर कानपुर पहुंचाया और घर के बाहर छोड़कर फरार हो गए। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
एडमिशन के कुछ दिन बाद ही मौत
11 साल के दिव्यांश का दाखिला 15 अप्रैल को ही वेद पाठ की शिक्षा के लिए इस गुरुकुल में कराया गया था। एडमिशन के कुछ ही दिनों बाद गुरुकुल की ओर से परिजनों को सूचना मिली कि बच्चा सीढ़ियों से गिर गया है लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने इस दावे को गलत साबित कर दिया। रिपोर्ट में शरीर पर गंभीर चोटों के निशान मिले, जिससे पिटाई की पुष्टि हुई।
सम्बंधित ख़बरें
मोहाडी: कत्लखाने ले जाई जा रही 26 भैंसें पुलिस ने छुड़ाईं, 30 लाख का माल जब्त; दो तस्कर गिरफ्तार
सागर में पति ने पत्नी को बेरहमी से उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी से गर्दन पर किया वार; आरोपी फरार
नंदुरबार में सनकी पति का खौफनाक बदला! पत्नी ने ससुराल लौटने से किया मना, तो पूरे घर को ही फूंक डाला
नासिक TCS मामला: ‘मौलाना से मिलो, संतान होगी’; अजमेर के मौलाना की एंट्री से जांच में नया मोड़
सबूत मिटाने की कोशिश
जांच में सामने आया कि आरोपी महिला हर्षिता ने घटना के बाद गुरुकुल में फैले खून और अन्य सबूतों को साफ करने की कोशिश की। इसके बाद दोनों आरोपियों ने शव को कार में रखकर कानपुर के महाराजपुर इलाके में परिजनों तक पहुंचाया और बच्चे के सीढ़ी से गिरने की बात कही। जब परिजनों ने बच्चे के शरीर पर चोट के निशान देखे, तो उन्होंने विरोध शुरू कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय विधायक सतीश महाना भी मौके पर पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली।
यह भी पढ़ें – पंजाब के साथ धोखा…AAP की टूट पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान के बयान से छिड़ा बवाल
पुलिस जांच और गिरफ्तारी
एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, कानपुर पुलिस ने गुरुकुल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाले और साक्ष्य जुटाए। घटना में इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। पूछताछ में मुख्य आरोपी ने छात्र की पिटाई की बात कबूल कर ली है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। कानपुर पुलिस अब मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।
