दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए अब्दू रोजिक, फैंस में मचा हड़कंप
बिग बॉस 16 फेम सिंगर अब्दू रोजिक को दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। यह घटना शनिवार सुबह 5 बजे मोंटेनेग्रो से लौटने के बाद हुई। वहीं, फैंस उनकी जल्द रिहाई की उम्मीद कर रहे हैं।
- Written By: सोनाली झा
दुबई एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार हुए अब्दू रोजिक
Abdu Rozik Arrested at Dubai Airport: ‘बिग बॉस 16’ से फेमस हुए सिंगर और सोशल मीडिया स्टार अब्दू रोजिक एक बार फिर विवादों में घिर गए हैं। खबर है कि उन्हें दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर चोरी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। यह मामला शनिवार की सुबह सामने आया, जब अब्दू मोंटेनेग्रो से दुबई लौटे थे। सूत्रों के मुताबिक, अब्दू रोजिक जैसे ही दुबई एयरपोर्ट पर लैंड हुए, वहां मौजूद अधिकारियों ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
यह घटना शनिवार सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है। सिंगर की मैनेजमेंट टीम ने इस खबर की पुष्टि की है और बताया है कि उन्हें चोरी के आरोप में रोका गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चोरी का आरोप किस वस्तु को लेकर है। टीम ने बयान में कहा कि हम बस इतना जानते हैं कि उन्हें चोरी के आरोपों में हिरासत में लिया गया है। हम स्थानीय प्रशासन से संपर्क में हैं और जल्द ही स्पष्ट जानकारी साझा करेंगे।
अब्दू रोजिक मूल रूप से ताजिकिस्तान से हैं, लेकिन वह लंबे समय से दुबई में रह रहे हैं। उनकी उम्र मात्र 21 साल है, लेकिन वह एक ग्लोबल इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं। ‘बिग बॉस 16’ में उनकी मासूमियत, हाजिरजवाबी और सिंगिंग टैलेंट ने उन्हें भारतीय दर्शकों के बीच खासा लोकप्रिय बना दिया था। अब्दू रोजिक की इंस्टाग्राम पर मिलियंस में फॉलोइंग है और वह अक्सर बॉलीवुड सेलेब्स के साथ नजर आते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Shilpa Shinde Controversy: शिल्पा शिंदे के बयान पर बढ़ा विवाद, AICWA उठा सकता है बड़ा कदम
Sunil Dutt Birth Anniversary: 25 रुपये की नौकरी से शुरू हुआ सफर, संघर्षों को हराकर बने बॉलीवुड के चमकते सितारे
Neha Kakkar Birthday Story: गरीबी में बीता उनका बचपन, 4 साल की उम्र में जगराते में गाकर कमाए 500 रुपये
‘मैं वापस आऊंगा’ में पंजाबी महिला बनीं Sharvari Wagh, बोलीं- हर नई भाषा एक नई दुनिया का दरवाजा खोलती है
अब्दू रोजिक ने सलमान खान, रितिक रोशन, और वरुण धवन जैसे कलाकारों के साथ इवेंट्स भी अटेंड किए हैं। दुबई में उनका एक आलीशान घर और लाइफस्टाइल भी चर्चा का विषय बना रहता है। यह पहली बार नहीं है जब अब्दू किसी कानूनी विवाद में फंसे हैं। साल 2024 में भारत के ईडी ने उनसे मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में पूछताछ की थी। यह मामला एक हॉस्पिटैलिटी फर्म से जुड़ा था। हालांकि, उस समय अब्दू को किसी भी अपराध का दोषी नहीं पाया गया था।
ये भी पढ़ें- धुरंधर के पहले रिव्यू ने बढ़ाया बज, अर्जुन रामपाल बोले- ऐसी फिल्म कभी नहीं देखी
अब उनकी गिरफ्तारी ने एक बार फिर फैंस को चिंता में डाल दिया है। सोशल मीडिया पर उनके चाहने वाले यह जानना चाह रहे हैं कि आखिर अब्दू ने क्या गलती की है, और क्या वे इस मुसीबत से जल्द बाहर निकल पाएंगे। फिलहाल दुबई अथॉरिटीज इस मामले में जांच कर रही हैं। यह देखना होगा कि अब्दू रोजिक पर लगाए गए चोरी के आरोपों में कितनी सच्चाई है। उनके मैनेजमेंट द्वारा कोई कानूनी मदद ली जा रही है या नहीं, इस पर भी सबकी निगाहें हैं।
