Roopal Tyagi Wedding: बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने की शादी, सामने आईं खूबसूरत वेडिंग फोटोज
बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने नोमिश भरद्वाज संग मुंबई में निजी समारोह में शादी कर ली। 5 दिसंबर को हुए वेडिंग फंक्शन में केवल परिवार और दोस्त शामिल हुए, जबकि 8 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन रखा जाएगा।
- Written By: सोनाली झा
बिग बॉस 9 फेम रूपल त्यागी ने की शादी
Bigg Boss 9 Fame Roopal Tyagi Wedding: टीवी इंडस्ट्री से एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बिग बॉस 9 फेम और छोटे पर्दे पर ‘गुंजन’ के नाम से मशहूर एक्ट्रेस रूपल त्यागी ने शादी कर ली है। उन्होंने अपने लॉन्ग-टर्म पार्टनर नोमिश भरद्वाज संग मुंबई में एक प्राइवेट वेडिंग सेरेमनी में सात फेरे लिए। शादी की तस्वीरें सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
सूत्रों के मुताबिक, शादी का मुख्य फंक्शन 5 दिसंबर की शाम को आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ परिवार और बेहद करीबी दोस्त मौजूद थे। रूपल ने अपनी शादी को जानबूझकर बेहद निजी रखा और इसी कारण मीडिया या अधिक मेहमानों को आमंत्रित नहीं किया गया। कपल 8 दिसंबर को ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं, जिसमें इंडस्ट्री के कई सितारों के शामिल होने की उम्मीद है।
दुल्हन बनीं रूपल त्यागी
सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों में रूपल का ब्राइडल लुक खूब चर्चा में है। एक्ट्रेस ने रेड कलर का भारी एम्ब्रॉयडरी वाला लहंगा पहन रखा था, जिसे गोल्डन ज्वेलरी, मांग टीका और मैचिंग इयररिंग्स के साथ स्टाइल किया गया। उनकी कमर पर बंधा पर्सनलाइज्ड वेस्टबैंड ‘RooNom’ उनकी वेडिंग ड्रेस की सबसे यूनिक और स्पेशल हाइलाइट रही। दूल्हे नोमिश ने येलो-व्हाइट शेरवानी पहनकर अपने लुक को सिंपल लेकिन एलीगेंट रखा।
सम्बंधित ख़बरें
‘देश की ड्यूटी पर तो नहीं जाना’, रितेश देशमुख के बयान से सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस, रवि किशन से जोड़ रहे फैंस
Salman Khan Alliance: भाई सोहेल का हौसला बढ़ाने ‘अलायंस’ पहुंचे सलमान, टाइट सिक्योरिटी के बीच शूट हुआ एपिसोड
Gen-Z विवाद में कूदे सोनू सूद, कंगना रनौत को दी नसीहत, बोले- युवा ही आपको स्टार बनाते हैं
Apoorva Makhija Eviction: शो से बाहर होते ही अपूर्वा मखीजा ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मैं किसी से हारकर नहीं गई
एयरपोर्ट व्यू वाली यूनिक वेडिंग लोकेशन
रूपल और नोमिश ने अपनी शादी के लिए एक बेहद अनोखा वेन्यू चुना। जो होटल उन्होंने शादी के लिए बुक किया था, वह मुंबई एयरपोर्ट के बिल्कुल पास स्थित है। तस्वीरों में बैकग्राउंड में रनवे और कई प्लेन्स दिखाई दे रहे हैं, जो इस वेडिंग को बाकी से काफी अलग और दिलचस्प बनाते हैं। फैंस को यह लोकेशन खासा पसंद आ रही है और इसे बेहद ‘सिनेमैटिक’ बताया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- कैंसर ट्रीटमेंट के बीच दीपिका कक्कड़ का मजबूत हौसला, बढ़ते वजन पर बोलीं- कोई शिकायत नहीं
रूपल और नोमिश की फिल्मी लव स्टोरी
रूपल और नोमिश की लव स्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। कपल की मुलाकात दो साल पहले मुंबई में हुई थी। नोमिश भरद्वाज एनिमेशन इंडस्ट्री में काम करते हैं और मुंबई बेस्ड होने के साथ पहले लॉस एंजेलिस में भी कार्यरत रह चुके हैं। कुछ समय साथ बिताने के बाद दोनों ने रिश्ते को आगे बढ़ाने का फैसला किया और आखिरकार दिसंबर 2025 में शादी के बंधन में बंध गए।
