Bigg Boss 20 Latest Update: काजी तौकीर ने मैरी कॉम को समझाया सिचुएशनशिप का मतलब, सुनकर हंस पड़ीं बॉक्सर

Bigg Boss 20 Twist: बिग बॉस 20 में काजी तौकीर और मैरी कॉम की मजेदार बातचीत का वीडियो वायरल हो रहा है। काजी ने मैरी को सिचुएशन और बेंचिंग का अनोखा मतलब समझाया, जिसे सुनकर वह हंसने लगीं।
Bigg Boss 20 Qazi Touqeer And Mary Kom
मैरी कॉम और काजी तौकीर(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer And Mary Kom: रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' के घर में इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, तकरार और मजेदार बातचीत का सिलसिला जारी है। शो में कई ऐसे पल भी देखने को मिल रहे हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। हाल ही में घर में Gen Z के रिलेशनशिप टर्म्स को लेकर ऐसी ही मजेदार बातचीत हुई, जिसमें काजी तौकीर ने मैरी कॉम को सिचुएशनशिप का मतलब अपने ही अंदाज में समझाया।

बातचीत के दौरान काजी ने मैरी कॉम से पूछा कि क्या उन्हें सिचुएशनशिप का मतलब पता है। मैरी कॉम ने जब इससे अनजान होने की बात कही, तो काजी ने इसे समझाने का अपना मजेदार तरीका निकाला। काजी ने कहा कि इसमें लोग एक जहाज में बैठते हैं और फिर कोई सिचुएशन क्रिएट करते हैं। इसके बाद वह जहाज समुद्र के बीच जाकर रुक जाता है। उनकी बात सुनकर मैरी कॉम भी मुस्कुराने लगीं।

बेंचिंग को भी काजी ने बना दिया मजेदार

काजी ने बेंचिंग टर्म का मतलब भी अपने अंदाज में समझाया। उन्होंने कहा कि लड़का बेंच पर बैठेगा और लड़की नीचे रहेगी, फिर लड़की उसका जूता साफ करेगी, इसे बेंचिंग कहते हैं। काजी की यह बात सुनकर मैरी कॉम हंसने लगीं। हालांकि, असल में डेटिंग की भाषा में ‘बेंचिंग’ का मतलब किसी व्यक्ति को रिश्ते में पूरी तरह शामिल किए बिना उसे विकल्प के तौर पर बनाए रखना और इंतजार करवाना होता है।

मैरी कॉम ने मेकअप को लेकर कही दिल की बात

इसी बातचीत के दौरान मैरी कॉम ने बिग बॉस के घर में मेकअप को लेकर भी अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि घर के अंदर जरूरत से ज्यादा मेकअप करने का उन्हें कोई मतलब समझ नहीं आता। उनके मुताबिक बाहर किसी इवेंट में जाना हो तो ग्लैमरस लुक समझ आता है, लेकिन घर के अंदर इतना मेकअप क्यों किया जाए? मैरी की बात सुनकर काजी मुस्कुराए और उनका हाथ पकड़कर कहा कि उनकी असली खूबसूरती उनके मुक्के में है।

Bigg Boss 20 Qazi Touqeer And Mary Kom
Wednesday Box Office Report: हनुमान अंश बुधवार को हुई 150 करोड़ के पार, मिर्जापुर द मूवी का भी दिखा जलवा

दर्शकों को पसंद आ रही काजी-मैरी की जुगलबंदी

‘बिग बॉस’ के घर में जहां अक्सर विवाद और गंभीर बहस देखने को मिलती है, वहीं काजी और मैरी कॉम की यह हल्की-फुल्की बातचीत दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। सोशल मीडिया पर दोनों की जुगलबंदी को लेकर चर्चा हो रही है। काजी का हाजिरजवाबी अंदाज और मैरी कॉम की मासूम प्रतिक्रिया इस वायरल वीडियो को खास बना रही है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com