बिग बॉस 20 में मैरी कॉम ने घरवालों को दी चेतावनी, आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अंदाज देख सलमान खान भी हुए इंप्रेस

Bigg Boss 20 के ग्रैंड प्रीमियर में मैरी कॉम, लव गिल, आम्रपाली दुबे और ईशा रिखी की एंट्री हुई। लव गिल ने पब्लिक वोटिंग में रिया अहीर को पछाड़ दिया। वहीं मैरी कॉम ने घरवालों को चेतावनी दी।
Salman Khan Bigg Boss 20 Premiere
सलमान खान और आम्रपाली दुबे(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Salman Khan Bigg Boss 20 Premiere: सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 20' का ग्रैंड प्रीमियर धमाकेदार अंदाज में शुरू हो चुका है। शो में एक के बाद एक चर्चित कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो रही है। ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने भी बिग बॉस के घर में कदम रखा। सलमान खान ने उनका शानदार अंदाज में परिचय कराया। मैरी कॉम अपने दोनों बच्चों के साथ शो में पहुंचीं।

मैरी कॉम ने अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को भी विश किया और घरवालों को अपनी मजबूत पर्सनैलिटी की झलक दिखा दी। मैरी कॉम ने बिग बॉस के घर में एंट्री से पहले ही कंटेस्टेंट्स को साफ संदेश दे दिया। उन्होंने कहा कि अगर किसी को उनके सामने टिकना है तो उसे लंबी रेस का घोड़ा बनना होगा। मैरी कॉम की एंट्री ने शो में रोमांच बढ़ा दिया है और अब देखना होगा कि घर के अंदर उनका सफर कैसा रहता है।

रिया अहीर को पछाड़कर लव गिल की एंट्री

बिग बॉस 20 में रिया अहीर और लव गिल के बीच एंट्री को लेकर मुकाबला देखने को मिला। दोनों की किस्मत का फैसला जनता की वोटिंग से होना था। मंच पर ही दोनों के बीच तीखी बहस हुई। लव गिल ने रिया पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर वह लोगों के हक की बात करती हैं तो उन्हें बाहर होना चाहिए। आखिरकार जनता ने अपना फैसला सुना दिया। लव गिल को रिया अहीर से ज्यादा वोट मिले, जिसके बाद लव गिल को बिग बॉस के घर में एंट्री मिल गई, जबकि रिया अहीर शो से बाहर हो गईं।

आम्रपाली दुबे का ग्लैमरस अंदाज

भोजपुरी अभिनेत्री आम्रपाली दुबे ने भी बिग बॉस 20 में शानदार एंट्री की। ब्लैक साड़ी में पहुंचीं आम्रपाली ने आप जैसा मेरी जिंदगी में कोई आए तो बात बन जाए गाने पर शानदार परफॉर्मेंस दी। उन्होंने कहा कि दर्शकों ने अब तक उनका बहू वाला अंदाज देखा है, लेकिन इस बार वह अपना 2.0 वर्जन दिखाने आई हैं। ग्रैंड प्रीमियर में निरहुआ ने भी आम्रपाली को विश किया। वहीं आम्रपाली ने सलमान खान के साथ भी मस्ती की।

Salman Khan Bigg Boss 20 Premiere
Bigg Boss 20 Twist: पंचायत फेम आसिफ खान की हुई घर में एंट्री, सलमान खान के सामने सुनाया स्ट्रगल तो छलके आंसू

ईशा रिखी ने सुनाई दर्दभरी कहानी

पंजाबी अभिनेत्री ईशा रिखी की एंट्री भी भावुक रही। उन्होंने अपनी पुरानी लव लाइफ का जिक्र करते हुए कहा कि उन्हें लगा था कि सामने वाला ग्रीन फ्लैग नहीं, बल्कि ग्रीन हार्ट है। लेकिन रिश्ते में आए मुश्किल दौर ने उन्हें तोड़ दिया। ईशा ने कहा कि उन्हें पता ही नहीं चला कि वह कब अपनी ही कहानी में परछाई बन गईं। यह कहते हुए वह रो पड़ीं। सलमान खान ने उन्हें सलाह दी कि बिग बॉस के घर में अपने अतीत को पीछे छोड़कर आगे बढ़ें।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com