ऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पड़ा ये एक्टर लेगा बिग बॉस के घर में एंट्री, क्योंकि सास भी छोड़ने से अटकलें तेज
Aman Gandhi Bigg Boss 20: क्योंकि सास भी कभी बहू थी में ऋतिक विरानी का रोल निभाने वाले अमन गांधी जल्द ही बिग बॉस 20 में एंट्री ले सकते हैं। अमन अपनी ऑनस्क्रीन बहन बनी शगुन शर्मा को डेट कर रहे हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
अमन गांधी और शगुन शर्मा (सौ. डिजाइन फोटो)
Bigg Boss 20 Aman Gandhi: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 अब खत्म हो चुका है। ऐसे में दर्शकों को अपने फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
बिग बॉस के इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान फैंस को बिग बॉस के घर की एक झलक दिखाते हुए नजर आए। इसी बीच शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। माना जा रहा है कि अब की बार बिग बॉस में कुछ अलग होने वाला है।
अमन गांधी ने छोड़ा क्योंकि सास भी कभी बहू थी
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिल रही है कि स्टार प्लस के आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थे 2 के अमन गांधी भी बिग बॉस में एंट्री ले सकते है। इस खबर के पीछे का कारण है कि अमन ने रातों-रात क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को अलविदा कह दिया है।
सम्बंधित ख़बरें
क्या फिर एक बार मां बनेगी लाफ्टर क्वीन भारती सिंह?, बेबी बंप दिखाकर उड़ाए सबके होश
शबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल
मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
ऑनस्क्रीन बहन के प्यार में पागल है ये एक्टर
आपको बता दें कि अमन गांधी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक विरानी का रोल अदा किया था, जबकि शो में उनकी बहन का रोल शगुन शर्मा ने निभाया था। ऑनस्क्रीन भाई-बहन की ये जोड़ी ऑफस्क्रीन में एक कपल है। जी हां, अमन गांधी और शगुन शर्मा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
पॉडकास्ट में किया प्यार का ऐलान
एक पॉडकास्ट के दौरान शगुन शर्मा से बात करते हुए ही अमन ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि की थी। अमन गांधी और शगुन शर्मा दोनों ने रिश्ते पर मुहर लगायी थी और बताया था कि वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इसके अलावा अमन ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही अमन गांधी ने ये भी कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी साइन करने के पहले से वे दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि शो में भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण अमन ने इस सच को छुपाने का ही बेहतर समझा।
ये भी पढ़ें :- मिनी माथुर के नाम हुई द अलायंस की ट्रॉफी, फिनाले में अली गोनी और रूही दोसानी को दी मात
शगुन शर्मा वर्कफ्रंट
अगर शगुन शर्मा की बात करें, तो वे फिलहाल खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही है। इससे पहले वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में परिधि उर्फ परी के रुप में नजर आ चुकी है। क्योंकि में शगुन शर्मा के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली थी।
