

Bigg Boss 20 Aman Gandhi: नेटफ्लिक्स का रियलिटी शो लॉकअप 2 अब खत्म हो चुका है। ऐसे में दर्शकों को अपने फेवरेट रियलिटी शो बिग बॉस के 20वें सीजन का बेसब्री से इंतजार है। मेकर्स ने बिग बॉस 20 का प्रोमो रिलीज कर दिया है।
बिग बॉस के इस प्रोमो में शो के होस्ट सलमान खान फैंस को बिग बॉस के घर की एक झलक दिखाते हुए नजर आए। इसी बीच शो को लेकर कई खबरें सामने आ रही है। माना जा रहा है कि अब की बार बिग बॉस में कुछ अलग होने वाला है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जानकारी मिल रही है कि स्टार प्लस के आइकॉनिक शो क्योंकि सास भी कभी बहू थे 2 के अमन गांधी भी बिग बॉस में एंट्री ले सकते है। इस खबर के पीछे का कारण है कि अमन ने रातों-रात क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 को अलविदा कह दिया है।
आपको बता दें कि अमन गांधी ने क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में ऋतिक विरानी का रोल अदा किया था, जबकि शो में उनकी बहन का रोल शगुन शर्मा ने निभाया था। ऑनस्क्रीन भाई-बहन की ये जोड़ी ऑफस्क्रीन में एक कपल है। जी हां, अमन गांधी और शगुन शर्मा दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।
एक पॉडकास्ट के दौरान शगुन शर्मा से बात करते हुए ही अमन ने डेटिंग की खबरों की पुष्टि की थी। अमन गांधी और शगुन शर्मा दोनों ने रिश्ते पर मुहर लगायी थी और बताया था कि वे एक दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। इसके अलावा अमन ने इस बात का भी खुलासा किया कि वे दोनों कई सालों से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। साथ ही अमन गांधी ने ये भी कहा कि क्योंकि सास भी कभी बहू थी साइन करने के पहले से वे दोनों रिलेशनशिप में थे। हालांकि शो में भाई-बहन का रिश्ता होने के कारण अमन ने इस सच को छुपाने का ही बेहतर समझा।
अगर शगुन शर्मा की बात करें, तो वे फिलहाल खतरों के खिलाड़ी में नजर आ रही है। इससे पहले वे क्योंकि सास भी कभी बहू थी में परिधि उर्फ परी के रुप में नजर आ चुकी है। क्योंकि में शगुन शर्मा के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी सराहना मिली थी।