तुम मेरा घर नहीं चलाते! जनता पर भड़के जीशान कादरी, खुलेआम दी धमकी; बोले- ‘वोट देना है तो दो वरना…’
Bigg Boss 19 News: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ कंटेस्टेंट जीशान कादरी हाल ही में दर्शकों पर भड़कते नजर आए हैं और उन्होंने खुलेआम कहा कि वोट देना है, तो वरना मत दो।
- Written By: स्नेहा मौर्या
बिग बॉस (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Zeeshan Qadri Controversy: बॉलीवुड सुपस्टार सलमान खान रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन नए ड्रामे और विवाद देखने को मिलते हैं। शो के लेटेस्ट एपिसोड में कंटेस्टेंट जीशान कादरी सुर्खियों में आ गए हैं। इस बार उन्होंने ऐसा बयान दिया है, जिससे दर्शक और उनके फैंस दोनों हैरान रह गए।
दरअसल, जीशान बिग बॉस हाउस में अपने साथी कंटेस्टेंट द्वारा की गई टिप्पणियों से काफी आहत दिखे। इस नाराजगी का गुस्सा उन्होंने सीधे जनता यानी दर्शकों पर निकाल दिया। कैमरे की तरफ देखते हुए जीशान ने कहा कि “सुनो भारत की जनता, मैं ऐसा ही हूं। तुम मेरा घर चलाते हो क्या? वोट देना है तो दो, नहीं देना है तो निकल जाओ। मैं किसी की भी नहीं सुनता, तुम्हारी क्यों सुनूं?”
जीशान के एटीट्यूड पर दर्शकों ने दिया रिएक्शन
जीशान का यह एटीट्यूड देखकर सोशल मीडिया पर उनके फैंस भी सोच में पड़ गए हैं। कई लोगों का कहना है कि क्या जीशान सच में इतने घमंडी हैं या फिर यह केवल गेम का हिस्सा है। वहीं कुछ फैंस का मानना है कि यह उनका रियल और बेबाक अंदाज है, जो उन्हें बाकी कंटेस्टेंट से अलग बनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2 Controversy: ‘तुझे कुत्तों की तरह मारती…’ लॉक अप 2′ में श्रेया और आकांक्षा के बीच छिड़ी जुबानी जंग
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Satluj: जम्मू में दिखाई गई ‘सतलुज’, DGPC ने गुरुद्वारों में आगे भी स्क्रीनिंग कराने का किया ऐलान
गौर करने वाली बात है कि शो में जीशान कादरी को उनके खुले और सच्चे स्वभाव के लिए अब तक खूब पसंद किया गया है। हाल ही के वीकेंड का वार एपिसोड में शो के होस्ट सलमान खान ने भी उनकी तारीफ की थी। सलमान ने कहा कि जीशान कैमरे के लिए दिखावा नहीं करते और वह बिग बॉस हाउस में सबसे ज्यादा सच्चे नजर आते हैं।
ये भी पढ़ें- देवोलीना भट्टाचार्जी का विजयदशमी पर दिखा बंगाली लुक, पति शाहनवाज और बेटे संग मनाया सिंदूर खेला
नेहल चुडासमा का भी मिला सपोर्ट
इतना ही नहीं, सीक्रेट रूम से बाहर आकर घर में दोबारा दाखिल हुईं नेहल चुडासमा ने भी जीशान की तारीफ की। उन्होंने कहा था कि सीक्रेट रूम से उन्हें साफ दिखा कि जीशान ईमानदारी से गेम खेल रहे हैं और उनका खेल बिल्कुल रियल है। नेहल ने जीशान को सलाह दी कि उन्हें इसी तरह आगे बढ़ते रहना चाहिए। फिलहाल अब देखना दिलचस्प होगा कि जनता पर गुस्सा निकालने के बाद जीशान का यह अंदाज उनके गेम को नुकसान पहुंचाता है या फिर यही उनका रियल और डिफरेंट पर्सनालिटी उन्हें फिनाले तक पहुंचाती है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
