Bigg Boss 19: ‘कठपुतली कप्तान’, तान्या मित्तल ने अभिषेक बजाज को बताया एक्टर, कैप्टेंसी पर उठा सवाल
Abhishek Bajaj Captaincy: बिग बॉस 19 के नए कप्तान अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर कई कंटेस्टेंट्स ने सवाल उठाए हैं, इन्हे कठपुतली कप्तान बताया जा रहा है।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19 : तान्या मित्तल ने अभिषेक बजाज को बताया एक्टर और कैप्टेंसी पर भी उठा सवाल
Tanya Mittal On Abhishek Bajaj: ‘बिग बॉस 19′ को शुरू हुए एक महीने से अधिक का समय हो गया है। इस शो में अब सभी कंटेस्टेंट का गेम खुलकर सामने आ रहा है। हाल ही में अमाल मलिक का असली चेहरा सबके सामने आया था।
अब सभी कंटेस्टेंट ने नए कप्तान अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर सवाल उठाए हैं। इसी बीच, तान्या मित्तल ने उन्हें बहुत अच्छा एक्टर तक बता दिया है। ‘बिग बॉस 19’ का एक लेटेस्ट प्रोमो इंस्टाग्राम पर मेकर्स ने शेयर किया है। इसमें बिग बॉस अभिषेक बजाज की कैप्टेंसी पर कंटेस्टेंट की राय पूछते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Anupama Spoiler: राही के सवाल से चौंक जाएगी अनुपमा, ‘औरतों का अपना घर कहाँ है?’ के सवाल पर आगे बढ़ेगी कहानी
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
अभिषेक की कप्तानी से खुश कुनिका
वीडियो में कुनिका सदानंद कहती दिख रही हैं कि वह अभिषेक की कप्तानी से खुश हैं। इसके बाद अभिनेत्री अशनूर कौर उनकी बात से सहमत होते हुए कहती हैं, “कई जो मुद्दे बन सकते थे, उनको अभिषेक ने वहीं सुलझा दिया।”
ये भी पढ़ें- फिल्म की शूटिंग के लिए दुमका जा रही हैं आम्रपाली दुबे! भोजपुरी एक्ट्रेस की यात्रा से उत्साह में फैंस
कप्तान बनने के काबिल नहीं
इसके बाद कंटेस्टेंट बसीर अली ने अपनी आपत्ति जताते हुए कहा कि वह अशनूर, गौरव खन्ना और कुनिका की राय से सहमत नहीं हैं। उन्होंने कहा, “मुद्दों को उठते ही दबा देना कप्तानी नहीं है। वह घर के कप्तान बनने के काबिल नहीं है।”
अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की
इसके बाद तान्या मित्तल की बारी आती है। वह बिना किसी लाग-लपेट के अशनूर और अभिषेक पर निशाना साधते हुए कहती हैं, “मुझे लगा अशनूर की कप्तानी बहुत अच्छी थी, पर सात दिन अभिषेक ने बहुत अच्छी एक्टिंग की।”
कठपुतली कप्तान
वहीं, अमाल मलिक ने कहा कि उन्हें बताया गया था कि क्या करना है और क्या कहना है, जिस पर बशीर ने अभिषेक को ‘कठपुतली कप्तान’ कहा। इस वीडियो से साफ पता चल रहा है कि अधिकतर घरवालों को अभिषेक की कप्तानी पर विश्वास नहीं है। ‘बिग बॉस’ के घर में गौरव खन्ना, अमाल मलिक, आवेज दरबार, अशनूर कौर, मृदुल तिवारी, कुनिका सदानंद, बसीर अली, अभिषेक बजाज, तान्या मित्तल, जीशान कादरी, नेहल चुडासमा, प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट और नीलम गिरी जैसे कंटेस्टेंट बंद हैं। देखना है कि इस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड में किस-किस को नॉमिनेट किया जाता है और कौन ‘बिग बॉस’ के घर से बाहर निकलेगा। सलमान इस शो को होस्ट कर रहे हैं।
