बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल ने तोड़ी चुप्पी, 150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर बताई पूरी सच्चाई
Tanya Mittal Truth 150 Bodyguards: बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने 150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर पहली बार सफाई दी है और वायरल दावों की सच्चाई सामने रखी है।
- Written By: स्नेहा मौर्या
तान्या मित्तल (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanya Mittal About Personal Security: ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर आने के बाद जिस कंटेस्टेंट ने सबसे ज्यादा सुर्खियां बटोरीं, वह कोई और नहीं बल्कि तान्या मित्तल हैं। शो के दौरान उनके बयानों ने न सिर्फ दर्शकों को चौंकाया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा बटोरी। फिनाले के मौके पर सलमान खान ने खुद कहा था कि तान्या इस सीजन की सबसे ज्यादा सुर्खियों में रहने वाली कंटेस्टेंट रही हैं।
शो के अंदर तान्या के कुछ बयान ऐसे रहे, जिन पर खूब बहस हुई। खासतौर पर 150 से ज्यादा बॉडीगार्ड्स होने और बकलावा खाने के लिए दुबई जाने वाली बात ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इन दावों के बाद सोशल मीडिया पर तान्या को लेकर तरह-तरह की बातें होने लगीं। अब बिग बॉस खत्म होने के बाद तान्या ने इन चर्चित बयानों की सच्चाई खुद सामने रखी है।
150 बॉडीगार्ड वाले बयान पर तान्या ने दी सफाई
बिग बॉस 19 के बाद तान्या मित्तल अपने होम टाउन ग्वालियर लौट आई हैं। हाल ही में उन्होंने ‘न्यूज पिंच’ यूट्यूब चैनल को दिए एक इंटरव्यू में न सिर्फ अपने बिजनेस और फैक्ट्री की झलक दिखाई, बल्कि सबसे ज्यादा वायरल दावे पर भी खुलकर बात की।
सम्बंधित ख़बरें
अंशुला कपूर के रिसेप्शन में दिखा ट्रेडिशनल ग्लैमर, लाल साड़ी में छाईं नई नवेली दुल्हन, जुटा कपूर परिवार
Salman Khan Photos: नेचर की वादियों में सुकून के पल बिताते नजर आए सलमान खान, कैप्शन ने बढ़ाई फैंस की उत्सुकता
Lock Upp 2 Twist: श्रेष्ठा अय्यर का बड़ा खुलासा, श्रेया कालरा की चाल पर उठाए सवाल, हर्षद चोपड़ा को बताया फेक
Sunny Deol Look: क्लीन-शेव लुक में नजर आए सनी देओल, वायरल तस्वीरों पर फैंस ने की धर्मेंद्र और बॉबी से तुलना
तान्या ने साफ शब्दों में कहा कि उन्होंने कभी भी यह दावा नहीं किया कि उनके पास 150 बॉडीगार्ड्स हैं। उन्होंने कहा, “मैंने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है। इंटरनेट पर ऐसा एक भी वीडियो नहीं है, जिसमें मैं यह कहती नजर आऊं कि मेरे पास 150 बॉडीगार्ड हैं। ये सारी बातें खुद से बनाई गई हैं।”
तान्या ने आगे बताया कि यह पूरा मामला एक मजाक से शुरू हुआ था। उनके मुताबिक, उन्होंने शो के दौरान कहा था कि उनके पास 150 से ज्यादा स्टाफ मेंबर्स हैं, जिसे जीशान ने मजाक में बॉडीगार्ड्स से जोड़ दिया। यही बात धीरे-धीरे गलत तरीके से फैल गई और लोगों ने इसे सच मान लिया।
ये भी पढ़ें- बिना एक भी डायलॉग के आएगी ‘गांधी टॉक्स’, विजय सेतुपति और अरविंद स्वामी दिखाएंगे दमदार अभिनय
पर्सनल सिक्योरिटी पर भी की बात
हालांकि, तान्या मित्तल ने यह भी माना कि उनके पास पर्सनल सिक्योरिटी गार्ड जरूर हैं, लेकिन वे कई सालों से उनके साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने किसी भी तरह की संख्या बताने से इनकार किया और कहा कि इसे बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया गया है। तान्या मित्तल का कहना है कि बिग बॉस जैसे बड़े शो में कही गई छोटी सी बात भी किस तरह गलत मतलब निकालकर वायरल हो जाती है, यह पूरा मामला उसी का उदाहरण है।
