‘शहबाज अमाल की पूंछ है’, भड़के कंटेस्टेंट्स, ‘बिग बॉस 19’ में राजनीति का महासंग्राम
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में कैप्टेंसी के लिए 'राजनीति का महासंग्राम' शुरू हुआ। कुनिका ने शहबाज पर निशाना साधा, तो गौरव खन्ना ने उन्हें रोस्ट किया। जल्द ही मिड-वीक एविक्शन भी होने वाला है।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 19 में 'राजनीति का महासंग्राम': शहबाज पर साधा निशाना, गौरव ने कुनिका को किया रोस्ट
Bigg Boss 19 Captaincy Task: टीवी का धमाकेदार रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ (Bigg Boss 19) अब फिनाले के करीब पहुंच रहा है, जिसके साथ ही घर में खेल के नियम पूरी तरह बदल दिए गए हैं। इस बार कैप्टेंसी टास्क की थीम ‘पॉलिटिकल पार्टीज’ पर आधारित थी, जिसने घर के माहौल को पूरी तरह गरमा दिया है। इस टास्क में गौरव खन्ना, कुनिका सदानंद और शहबाज बदेशा को तीन अलग-अलग पार्टियों का लीडर बनाया गया। अपकमिंग एपिसोड में इन तीनों पार्टियों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और जोरदार घमासान देखने को मिलेगा।
जियो हॉटस्टार ने ‘बिग बॉस 19’ का एक नया प्रोमो जारी किया, जिसमें बिग बॉस घोषणा करते हैं कि कैप्टेंसी की दावेदारी हासिल करने के लिए घरवालों को अब घर के अंदर राजनीति खेलनी होगी। इसके बाद तीनों लीडर्स, गौरव, कुनिका और शहबाज को एक-दूसरे की पार्टी के खिलाफ भाषण देने और दूसरे कंटेस्टेंट्स को अपनी पार्टी में शामिल करने के लिए राजी करने को कहा जाता है।
‘शहबाज अमाल की पूंछ है’ पर भड़का गुस्सा
टास्क की शुरुआत में ही कुनिका और फरहाना ने अपने तीखे बोलों से माहौल को गरमा दिया। उन्होंने अमाल और शहबाज पर निशाना साधते हुए कहा, “पूरे देश में गूंज है, शहबाज अमाल की पूंछ है।” यह सुनकर शहबाज बदेशा बुरी तरह भड़क जाते हैं और फरहाना पर चिल्लाने लगते हैं, जिससे घर में तनाव बढ़ जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Welcome To The Jungle BO Collection: बंपर ओपनिंग के बाद गिरी वेलकम टू द जंगल, 100 करोड़ का आंकड़ा अब भी दूर
Lock Upp 2 में आया भूचाल, धीरज धूपर और हर्षद चोपड़ा से पंगा लेना पड़ा श्रेया कालरा को भारी
Cocktail 2 Box Office Collection: बुधवार को औंधे मुंह गिरी कॉकटेल, थम गया कमाई का जादू
Samantha Ruth Prabhu का मां इंति बंगारम में रिकॉर्डतोड़ परफॉर्मेंस, तोड़ दिया 17 साल पुराना रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें- ‘चक दे इंडिया’ फेम विद्या मालवड़े के पिता अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, अमेरिका से भारत आया परिवार
गौरव ने कुनिका और फरहाना को किया रोस्ट
जब गौरव खन्ना की बारी आती है, तो उन्होंने भी पलटवार करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। गौरव ने कुनिका और फरहाना को रोस्ट करते हुए कहा, “सिर के नीचे कंधा है, गाली देना इनका धंधा है।” गौरव के इस जवाब ने टास्क को और भी व्यक्तिगत और तीखा बना दिया, जिससे पूरा टास्क एक तरह के जंग के मैदान में बदल जाता है। शो में राजनीति की हवा के साथ, आरोप-प्रत्यारोप घर का माहौल तनावपूर्ण बना देते हैं।
मिड-वीक एविक्शन से घरवाले होंगे हैरान
कैप्टेंसी के इस राजनीतिक घमासान के बीच, घर में एक मिड-वीक एविक्शन भी होने वाला है, जो घरवालों और दर्शकों को हैरान कर देगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, घर के गार्डन एरिया में लाइव ऑडियंस की एंट्री होगी, जो एविक्शन के लिए वोट करेगी। इन वोटों के आधार पर ही तय होगा कि कौन-सा कंटेस्टेंट घर से बेघर होगा।
टास्क के लिए बनी तीन पार्टियां
- गौरव खन्ना की पार्टी: मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे
- कुनिका सदानंद की पार्टी: फरहाना और तान्या
- शहबाज बदेशा की पार्टी: मालती और अशनूर
