Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bigg Boss 19: चिकन पर भड़कीं नेहल चुडासमा, बोलीं- अब खाना ही नहीं बनाऊंगी

Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 के ताजा प्रोमो में फिटनेस कोच और मॉडल नेहल चुडासमा चिकन ना मिलने पर भड़क गईं और गुस्से में बोलीं कि अब मैं खाना ही नहीं बनाऊंगी, सब लोग पनीर या अंडे खाकर काम चलाएं।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Aug 26, 2025 | 05:56 PM

नेहल चुडासमा (फोटो- सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nehal Chudasama got Angry: टीवी का पॉपुलर रियलिटी शो बिग बॉस 19 शुरू होते ही सुर्खियों में आ गया है। जैसे ही 16 कंटेस्टेंट्स ने घर के अंदर कदम रखा, वैसे ही ड्रामा और झगड़ों की शुरुआत हो गई। शो का इतिहास रहा है कि हर सीजन में खाने-पीने की चीजों पर बहस जरूर होती है और सीजन 19 में भी यही नजारा देखने को मिला।

बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें फिटनेस कोच और मॉडल नेहल चुडासमा चिकन ना मिलने की वजह से गुस्से में आ गईं। उन्होंने साफ कह दिया कि अब मैं खाना ही नहीं बनाऊंगी, सभी लोग पनीर या अंडे से अपना पेट भरें।” प्रोमो में उनका यह रूप देखकर फैंस भी हैरान रह गए, क्योंकि शो में एंट्री के दौरान नेहल को बेहद शांत और संतुलित देखा गया था।

इमोशनल हो गईं नेहल

प्रोमो में यह भी दिखा कि गुस्से के बाद नेहल गार्डन एरिया में बैठकर रोने लगीं। उनका यह इमोशनल रूप फैंस को भावुक कर गया। सोशल मीडिया पर इस क्लिप पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स कह रहे हैं कि यह ड्रामा शो का हिस्सा है, वहीं कुछ लोग मान रहे हैं कि भूख इंसान को सच में परेशान कर देती है।

सम्बंधित ख़बरें

Salman Khan Film: 30 एक्टर ने ठुकराई थी फिल्म, फिर सलमान खान ने लिया बड़ा रिस्क, बुरी तरह हो गई फ्लॉप

Rani Mukerji Miscarriage: मिसकैरेज के कारण दोबारा मां नहीं बन पाईं रानी मुखर्जी, खुद किया था दर्दनाक खुलासा

उर्फी जावेद ने धर्म छोड़ने की बात कबूली, अफवाहों को बताया बेबुनियाद, बोलीं- मैं नास्तिक हूं

Border 2 Collection: सनी देओल की बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें 7 बजे तक का फिल्म का कलेक्शन

Ghar mein phir ek baar khaane pe bana mudda, kya Nehal Chudasama ka bhook ke kaaran chadhega paara? pic.twitter.com/Dx0MpwqyiG — BBTak (@BiggBoss_Tak) August 26, 2025

सलमान खान से जुड़ा मजेदार पल

बिग बॉस 19 के ग्रैंड प्रीमियर में सलमान खान ने नेहल चुडासमा से मजेदार सवाल किया था कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं। इस पर नेहल चुडासमा ने कहा था कि उन्हें मस्कुलर और मेहनती लड़के अच्छे लगते हैं। इसके बाद भाईजान ने शो में दो हैंडसम लड़कों की एंट्री भी करवाई।

ये भी पढ़ें- परम सुंदरी इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज, एडवांस बुकिंग में दिखा दर्शकों का उत्साह

कौन हैं नेहल चुडासमा

नेहल चुडासमा पेशे से फिटनेस कोच और इवेंट होस्ट हैं। वह अपने फिटनेस टिप्स और एक्टिव लाइफस्टाइल के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस 19 में उनकी एंट्री ने उन्हें और ज्यादा चर्चाओं में ला दिया है। अब देखना यह होगा कि आने वाले दिनों में खाने को लेकर उनकी यह नाराजगी कैसे नए ट्विस्ट लेकर आती है और क्या सलमान खान वीकेंड का वार में इस मुद्दे को उठाएंगे या नहीं।

Bigg boss 19 nehal chudasama got angry over chicken i will not cook food now

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 26, 2025 | 05:56 PM

Topics:  

  • Bigg Boss
  • Bigg Boss News
  • Entertainment News
  • Salman Khan

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.