- Hindi News »
- Entertainment »
- Bigg Boss 19 Natalia Janoszek Elimination Friends
Bigg Boss 19 से नतालिया जानोसजेक हुईं बाहर, बताया कौन है उनके दिल के करीब?
Bigg Boss 19 News: ‘बिग बॉस 19’ से नतालिया जानोसजेक बाहर हो गई हैं और अब उन्होंने मीडिया से बातचीत में बताया कि घर में कौन उनके दिल के सबसे ज्यादा करीब है, तो चलिए जानते हैं उसका नाम...
- Written By: स्नेहा मौर्या

बिग बॉस 19 (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Natalia Janoszek Out In Bigg Boss 19: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। इसी बीच हाल ही में विदेशी अभिनेत्री नतालिया जानोसजेक घर से बाहर हो गई हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में उन्हें घर से बेघर होना पड़ा। हालांकि उनका यह सफर छोटा था, लेकिन उन्होंने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया और कई यादगार पल छोड़े।
दरअसल, हाल ही में नतालिया ने मीडिया से बातचीत में अपने बिग बॉस के अनुभव के बारे में खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि इस छोटे से सफर में उन्होंने मृदुल तिवारी और बसीर अली के साथ दोस्ती की। नतालिया ने कहा, “मृदुल के साथ हमारे बीच मुख्य समस्या बस एक-दूसरे को समझने की थी, लेकिन बसीर के साथ मैं खुलकर बात कर सकती थी। उन्होंने शो में मेरा बहुत ख्याल रखा। कैप्टेंसी टास्क के दौरान जब मेरे पास बिस्तर नहीं था, तो बसीर ने अपना बिस्तर मुझे दे दिया।”
नतालिया ने मृदुल के बारे में कही ये बात
नतालिया ने मृदुल के बारे में भी कहा कि वह बहुत प्यारे हैं, लेकिन कभी-कभी उनके दूसरे दोस्तों से मेरी बातचीत पर थोड़ी असुरक्षा महसूस होती थी। उन्होंने जोड़ा, “वे चाहते थे कि मैं उनके साथ अलग तरह से बातचीत करूं। मगर यह एक टीवी शो है, हमें लोगों से जुड़ना और बात करनी ही पड़ती है।”
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
इसके अलावा, नतालिया ने कुनिका सदानंद और तान्या मित्तल के झगड़े पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, “कभी-कभी यह असली लगता था और कभी-कभी ऐसा लगता था कि यह सिर्फ गेम का हिस्सा है। हर किसी की अपनी रणनीति होती है और मैं समझती हूं कि हर कोई अपने तरीके से खेल रहा है।”
ये भी पढ़ें- 20 साल बाद ‘पेज 3’ का री-यूनियन, तारा शर्मा ने शेयर किया कोंकणा और संध्या संग खास पल
‘बिग बॉस 19’ से बाहर होने पर विदेशी एक्ट्रेस को नहीं है पछतावा
पिछले वीकेंड का वार एपिसोड और नील के व्यवहार के बारे में नतालिया ने कहा कि शो में कई बार स्थिति अप्रत्याशित होती है। उन्होंने यह भी बताया कि जल्दी बाहर होने के बावजूद उन्हें कोई पछतावा नहीं है। नतालिया ने कहा, “शो में कभी भी कोई बाहर हो सकता है। नगमा के बहुत फॉलोअर्स थे, फिर भी वह बाहर हो गई। यही बिग बॉस का रोमांच है।”
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Bigg boss 19 natalia janoszek elimination friends
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सोमवार को मकर और वृश्चिक राशि वालों को होगा बंपर लाभ, जानिए सभी 12 राशियों का आज का भाग्यफल
May 18, 2026 | 12:10 AMIPL 2026: राजधानी में DC की बादशाहत, राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से चटाई धूल, अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी
May 17, 2026 | 11:34 PMइंडोनेशिया में फिर फटा ज्वालामुखी, आसमान में 5,000 मीटर ऊपर तक उड़ा राख का गुबार; हाई अलर्ट जारी
May 17, 2026 | 10:57 PMकोलकाता के पार्क सर्कस में भड़की हिंसा, प्रदर्शनकारियों के पथराव में 3 पुलिस घायल; मौके पर सुरक्षाबल तैनात
May 17, 2026 | 10:55 PMअभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
May 17, 2026 | 10:55 PMऋषभ पंत पर गिरेगी गाज! सिलेक्शन कमेटी लेने जा रही बड़ा फैसला, टेस्ट टीम में इस बड़ी जिम्मेदारी से होगी छुट्टी?
May 17, 2026 | 10:23 PMस्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
May 17, 2026 | 10:21 PMवीडियो गैलरी

लखनऊ में भारी बवाल, वकीलों के अवैध चैंबरों पर गरजा प्रशासन का बुलडोजर, पुलिस ने की लाठीचार्ज, देखें VIDEO
May 17, 2026 | 01:25 PM
शिक्षामंत्री फुंकवाते हैं और स्वास्थ्य मंत्री…बिहार सरकार पर तेजस्वी का तंज, बोले- सरकार ने जनता को ठगा
May 17, 2026 | 01:09 PM
आग का गोला बनी राजधनी एक्सप्रेस! थर्ड AC और SLR कोच जलकर खाक, देखें कैसे बची 68 यात्रियों की जान- VIDEO
May 17, 2026 | 12:54 PM
मेरे लिए बेहद लकी है गोवा…अरविंद केजरीवाल ने बताया कैसे गोवा पहुंचते ही पलट गई शराब घोटाले की बाजी! VIDEO
May 17, 2026 | 12:17 PM
16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM














