-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Page 3 Reunion Konkona Sen Sharma Sandhya Mridul Tara Sharma
20 साल बाद ‘पेज 3’ का री-यूनियन, तारा शर्मा ने शेयर किया कोंकणा और संध्या संग खास पल
- Written By: स्नेहा मौर्या
Tara Sharma Post: बॉलीवुड की चर्चित फिल्म 'पेज 3' को रिलीज हुए 20 साल हो चुके हैं। इस खास मौके पर अभिनेत्री तारा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर यादगार लम्हे की तस्वीरें पोस्ट की है।

'पेज 3' स्टारकास्ट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Page 3 Re-Union: बॉलीवुड की मशहूर फिल्म ‘पेज 3’ को रिलीज हुए अब 20 साल हो चुके हैं। मधुर भंडारकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2005 में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों तथा आलोचकों दोनों ने खूब सराहा था। फिल्म ने 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीते थे और सेलिब्रिटी पत्रकारिता की ग्लैमरस लेकिन रहस्यमयी दुनिया को पर्दे पर पेश किया था।
हाल ही में फिल्म की पूरी स्टारकास्ट एक विशेष कार्यक्रम में एकत्रित हुई। इस मौके की कुछ तस्वीरें अभिनेत्री तारा शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों में तारा शर्मा, कोंकणा सेन शर्मा और संध्या मृदुल साथ में पार्टी का आनंद लेते नजर आ रही हैं। 20 साल बाद भी इन तीनों अभिनेत्रियों की बॉन्डिंग और कैमिस्ट्री उतनी ही खास दिखाई दे रही है।
तारा शर्मा ने ‘पेज 3’ का खास पल शेयर कर लिखा नोट
तारा ने अपनी पोस्ट में लिखा, “हम अक्सर नहीं मिलते, लेकिन जब मिलते हैं तो बहुत खास होता है। हमारा पेज-3 री-यूनियन। ढेर सारा प्यार कोंकणा शर्मा और संध्या मृदुल। इस शानदार आयोजन के लिए सभी का धन्यवाद।” उन्होंने आगे बताया, “संध्या, कोंकणा और मैं बहुत लंबे समय से दोस्त हैं। 21 साल पहले जब हमने साथ में ‘पेज 3’ की शूटिंग की थी, एक मजबूत रिश्ता बना था। समय कितनी तेजी से बीत गया।”
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
फिल्म ‘पेज 3’ की कहानी माधवी शर्मा नामक महत्वाकांक्षी युवा पत्रकार के इर्द-गिर्द घूमती है। माधवी मुंबई में बड़े सितारों की पार्टियों, इवेंट्स और घोटालों को कवर करती है और दर्शकों को सेलिब्रिटी पत्रकारिता की चमक और अंधेरी सच्चाई दोनों दिखाती है। फिल्म ने यथार्थवादी पत्रकारिता और सतही ग्लैमर के बीच के अंतर को प्रभावी ढंग से पर्दे पर पेश किया।
ये भी पढ़ें- आर्यन खान की ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में क्यों काम करना चाहते थे बॉबी देओल? अब बताई पीछे की वजह
फैंस की पुरानी यादें हुईं ताजा
इस फिल्म के बाद तारा शर्मा ने व्यवसायी रौनक सलूजा से शादी की और कुछ समय के लिए बॉलीवुड इंडस्ट्री से ब्रेक लिया। वहीं, कोंकणा सेन शर्मा और संध्या मृदुल भी एक्टिंग के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाए हुए हैं। बता दें, री-यूनियन की तस्वीरों ने फैंस के दिलों में फिल्म से जुड़ी पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। सोशल मीडिया पर इस पोस्ट को दर्शकों ने खूब पसंद किया और कमेंट्स में अपनी प्रतिक्रियाएं दीं। 20 साल बाद भी ‘पेज 3’ का प्रभाव और इसकी स्टारकास्ट की दोस्ती दर्शकों के लिए खास बनी हुई है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Page 3 reunion konkona sen sharma sandhya mridul tara sharma
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













