‘बिग बॉस 19’ में ‘टेडी बियर’ पर घमासान: मालती ने गिराया राशन, कैप्टेंसी टास्क हुआ रद्द
Bigg Boss 19: 'बिग बॉस 19' में मालती ने 'टेडी बियर' गिराकर राशन कटवाया। कैप्टेंसी टास्क में फरहाना ने नीलम का लेटर फाड़ा, जिसके बाद बिग बॉस ने गौरव की गलती पर टास्क रद्द कर दिया।
- Written By: अनिल सिंह
मालती ने जानबूझकर काटा घर का राशन, भड़के घरवाले बोले- 'इतने बुरे लोग नहीं देखे'
Bigg Boss 19 Captaincy Task: ‘बिग बॉस 19′ (Bigg Boss 19) के घर से जीशान कादरी के बाहर होने के बाद, घर के अंदर का माहौल और भी तनावपूर्ण हो गया है। हाल ही में हुए राशन टास्क के दौरान कंटेस्टेंट मालती (Malti) की एक हरकत ने पूरे घर को उनके खिलाफ कर दिया, जिससे घर का राशन खतरे में पड़ गया। वहीं, इसके बाद हुआ कैप्टेंसी टास्क भी सदस्यों की गैरजिम्मेदाराना हरकतों के चलते रद्द हो गया।
जियो हॉटस्टार पर जारी किए गए प्रोमो में राशन टास्क का एक नया और अनोखा रूप देखने को मिला, जिसमें घरवालों को ‘टेडी बियर’ संभालना था। बिग बॉस ने स्पष्ट किया कि यह टेडी बियर कोई साधारण खिलौना नहीं है; जब-जब यह किसी चीज को छूएगा, घर का राशन कम होता चला जाएगा। सभी सदस्य बड़ी सावधानी से टेडी को लेकर घूम रहे थे ताकि राशन बचाया जा सके, लेकिन जैसे ही मालती का नंबर आया, उन्होंने जानबूझकर टेडी बियर को किचन के स्लैब से टच करा दिया, जिससे राशन की कटौती होने लगी।
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
गुस्से में मालती ने गिराया टेडी बियर
मालती की इस हरकत पर नेहल ने विरोध किया और चालान काटने की बात कही। मालती ने इसे मज़ाक में लेते हुए कहा, ‘काट दो चालान।’ घरवालों ने जब उनके इस रवैये पर नाराजगी जाहिर की, तो मालती ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर कोई चिल्लाएगा तो वह टेडी को गिरा देंगी। नेहल के चिल्लाने पर चिढ़कर मालती ने टेडी बियर को जमीन पर गिरा दिया। मालती की इस हरकत पर पूरा घर उनके खिलाफ हो गया। बसीर ने कहा कि अब घर का खाना कटेगा, और मृदुल ने इस घटना को ‘बहुत खराब’ बताते हुए कहा कि ‘इतने बुरे लोग नहीं देखे।’
ये भी पढ़ें- अक्षय कुमार के बेटे आरव ने छिपकर बनाया था एक्ट्रेस के वीडियो, मां ने पकड़ ली थी चोरी
भावुक कैप्टेंसी टास्क हुआ रद्द
राशन टास्क के बाद कैप्टेंसी टास्क शुरू हुआ, जो हर बार की तरह कंटेस्टेंट्स के लिए भावनात्मक रूप से कठिन था। सदस्यों को अपनी कैप्टेंसी की दावेदारी या अपने परिवार से आई चिट्ठी में से किसी एक को चुनना था। कई सदस्यों ने कैप्टेंसी छोड़कर दूसरों को चिट्ठी दे दी। नेहल ने प्रणित मोरे को, बसीर ने मृदुल को और गौरव खन्ना ने कुनिका को चिट्ठी सौंपकर अपनी दावेदारी छोड़ दी।
फरहाना ने तोड़ा नीलम का दिल
जब फरहाना का नंबर आया तो उन्होंने कैप्टन बनने की दावेदारी चुनी और नीलम गिरी का फैमिली लेटर नष्ट कर दिया। इससे नीलम भावुक हो गईं, जिनके पास अब कोई चिट्ठी नहीं बची थी। स्थिति तब और बिगड़ गई जब गौरव खन्ना ने नीलम को उन चिट्ठियों के टुकड़े दे दिए, जो घर के नियमों के खिलाफ था। बिग बॉस ने इस गैरजिम्मेदाराना व्यवहार पर गुस्सा दिखाते हुए टास्क को तुरंत रद्द कर दिया।
