सलमान खान की डांट से टूट गईं फरहाना भट्ट, बिग बॉस छोड़ने का बना लिया था फैसला
Farhana Bhatt Quitting Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट सबसे चर्चित कंटेस्टेंट रहीं और पहली रनर-अप बनीं। शो में फरहाना भट्ट की गुस्सैल इमेज और भाषा को लेकर कई बार विवाद हुआ।
- Written By: सोनाली झा
सलमान खान की डांट से टूट गईं फरहाना भट्ट
Farhana Bhatt Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 अपने कंटेस्टेंट्स और ड्रामे की वजह से खूब चर्चा में रहा और पूरे सीजन में सबसे ज़्यादा सुर्खियों में रही फरहाना भट्ट। शो में उनकी इमेज भले ही विलेन वाली बन गई थी, लेकिन दर्शकों का प्यार उन्हें भरपूर मिला और वे शो की पहली रनर-अप बनीं। फरहाना कई बार गुस्से में ऐसे शब्दों का इस्तेमाल कर बैठती थीं, जिस पर सलमान खान ने वीकेंड के वार में उन्हें फटकार लगाई। लेकिन एक बार सलमान की डांट ने उन्हें इतना हिला दिया था कि उन्होंने शो छोड़ने तक का मन बना लिया था।
शो से बाहर आने के बाद फरहाना ने पिंकविला को दिए इंटरव्यू में खुलकर अपनी जर्नी का कड़वा-मीठा अनुभव बताया। उन्होंने बताया कि एक वीकेंड के वार में सलमान खान ने उनसे पूरे घर के सामने उन शब्दों को पढ़वाया, जो उन्होंने गुस्से में बोले थे। फरहाना ने कहा कि उस वीकेंड गुस्से में वह हर किसी से भिड़ रही थीं, और दुर्भाग्य से सलमान ने उनसे वही शब्द पढ़ने को कह दिया। पढ़ते वक्त उन्हें हंसी भी आई, लेकिन जब सलमान ने भाषा को लेकर उन्हें सवालों के घेरे में लिया, तब उन्हें एहसास हुआ कि बात काफी आगे बढ़ चुकी है।
फरहाना ने कही ये बात
फरहाना ने बताया कि कई बार घर में वही शब्द कई और कंटेस्टेंट कहते थे, लेकिन उन पर इतना मुद्दा नहीं बनता था। पर जैसे ही फरहाना कुछ बोलतीं, वीकेंड के वार में मामला बड़ा हो जाता था और एक नई डिक्शनरी निकल आती थी। इससे उन पर मानसिक दबाव बढ़ने लगा था। फरहाना ने आगे बताया कि 11वें हफ्ते उन्होंने राहत की सांस ली थी कि शायद इस बार कुछ नहीं सुनना पड़ेगा, लेकिन उसी वीकेंड सलमान ने फिर दूसरी डिक्शनरी सामने रख दी। यह उनके लिए सबसे बड़ा झटका था।
सम्बंधित ख़बरें
Rashami Desai Career: उतरन की तपस्या से घर-घर में छाईं रश्मि देसाई, भोजपुरी से बॉलीवुड तक छोड़ी छाप
क्रिकेटर बनने का सपना टूटा, फिल्ममेकर बनकर रच दिया इतिहास, जानें विशाल भारद्वाज की सफलता की कहानी
Arbaaz Khan Birthday: खिलाड़ी का ऑफर ठुकराया, डेब्यू बार-बार टला, फिर दरार ने बदल दी अरबाज खान की किस्मत
Kishore Kumar Story: अभास कुमार से बने किशोर कुमार, चार शादियां, मधुबाला का प्यार और कई अनसुने किस्से
फरहाना ने जारी रखा खेल
फरहाना भट्ट ने कहा कि उस दिन मैं बहुत सदमे में थी। मुझे लग रहा था अब बस, मुझसे नहीं होगा। मैं घर छोड़ना चाहती थी। बहुत ज्यादा हो गया था। हालांकि, बाद में फरहाना ने खुद को संभाला, खेल जारी रखा और फैंस के प्यार ने उन्हें रनर-अप बना दिया। आज वह मानती हैं कि शो ने उन्हें काफी कुछ सिखाया, लेकिन सलमान की सख्ती ने सबसे ज़्यादा असर डाला।
