Amaal Farahana Fight: अमाल की शिकायत पर फरहाना की मां का तगड़ा जवाब, फैमिली वीक में बढ़ा इमोशन
Bigg Boss 19 Latest Update: बिग बॉस 19 में फैमिली वीक भावनाओं से भरपूर रहा, खासकर जब फरहाना भट्ट की मां घर में आईं। उन्हें देखकर फरहाना फूट-फूटकर रो पड़ीं और पूरा माहौल इमोशनल हो गया।
- Written By: सोनाली झा
अमाल की शिकायत पर फरहाना की मां का तगड़ा जवाब
Bigg Boss 19 Family Week: रियलिटी शो बिग बॉस 19 इस समय अपने सबसे इमोशनल लेवल यानी फैमिली वीक से गुजर रहा है। घर के अंदर माहौल इन दिनों बेहद इमोशनल है, क्योंकि एक-एक करके सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उनसे मिलने आ रहे हैं। शो के नए प्रोमो में दिखाई गया है कि फरहाना भट्ट की मां उनसे मिलने बिग बॉस के घर में पहुंचीं।
जैसे ही फरहाना ने अपनी मां को देखा, वह अपने भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और जोर-जोर से रोने लगीं। यह सीन घर के हर सदस्य को छू गया और माहौल भावुक हो गया। बिग बॉस ने फरहाना की मां का स्वागत किया, फरहाना खुशी से उछल पड़ीं। दरवाजे से अपनी मां को अंदर आता देख वह खुद को संभाल नहीं पाईं और दौड़कर उनसे लिपट गईं। मां-बेटी का यह मिलन देखने लायक था।
फरहाना की मां से मिलने पहुंचे कंटेस्टेंट्स
फरहाना लगातार रोती रहीं और उनकी मां उन्हें शांत कराती दिखीं। घर के अन्य सदस्य भी इस दृश्य को देखकर भावुक हुए। मिलने के बाद फरहाना की मां ने घर के सभी सदस्यों से बातचीत की। जैसे ही वह गौरव खन्ना से मिलीं, उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि वह उनकी बहुत बड़ी फैन हैं। गौरव भी यह सुनकर हैरान और खुश दोनों नजर आए।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन
‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
अमाल की शिकायत और मां का मजेदार जवाब
इस इमोशनल माहौल के बीच शो में हल्का-फुल्का हास्य भी देखने को मिला। अमाल ने फरहाना की मां से मजाक में कहा कि माफ करना, लेकिन इसकी ज़बान इतनी लंबी क्यों है? इस पर फरहाना की मां ने तुरंत हंसी में जवाब दिया कि आपसे थोड़ी छोटी है। उनकी यह हाजिरजवाबी सुनते ही पूरा घर हंस पड़ा। फरहाना को भी अपनी मां का यह अंदाज देखकर बेहद खुशी हुई। घर का माहौल पूरी तरह से खुशनुमा हो गया।
शो में बढ़ती टेंशन और इमोशंस
बिग बॉस 19 अब अपने अंतिम चरण में है। हाल ही में हुए मिड-वीक एलिमिनेशन के बाद केवल नौ खिलाड़ी ट्रॉफी की रेस में बचे हैं। फैमिली वीक में कई और सदस्यों के करीबी घर में प्रवेश करेंगे, जिससे घर के भीतर भावनाएं और भी गहराएंगी। दर्शक भी इन मुलाकातों से गहराई से जुड़ते नजर आ रहे हैं, क्योंकि फैमिली वीक हमेशा बिग बॉस के सीज़न को यादगार बनाता है।
