Bigg Boss 19: बसीर अली बने घर के नए कैप्टन, अभिषेक बजाज ने किया बगावत का ऐलान
Bigg Boss 19 Update: बिग बॉस 19 हर दिन नए ट्विस्ट ला रहा है। कैप्टेंसी टास्क में जबरदस्त मुकाबले के बाद बसीर अली घर के नए कैप्टन बन गए। फाइनल राउंड में उन्होंने अभिषेक को हराकर यह पोजीशन हासिल की।
- Written By: सोनाली झा
बसीर अली बने घर के नए कैप्टन
Baseer Ali New Captain: सलमान खान का सुपरहिट शो बिग बॉस 19 शुरू से ही दर्शकों को ड्रामा, राजनीति और धमाकेदार ट्विस्ट से एंटरटेन कर रहा है। इस सीजन की थीम राजनीति है और पहले ही दिन बिग बॉस ने साफ कर दिया था कि अबकी बार फैसले घरवाले खुद लेंगे, चाहे वह नॉमिनेशन हो या कैप्टेंसी। पहले हफ्ते में तान्या मित्तल ने बायस्ड तरीके से कुनिका सदानंद को कैप्टन बना दिया था। लेकिन घरवालों की राजनीति और दबाव ने उन्हें दो दिन भी नहीं टिकने दिया और आखिरकार उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
अब दूसरे हफ्ते में बिग बॉस ने फिर से कैप्टेंसी टास्क कराया और घर को नया कैप्टन मिल गया, लेकिन उसके सामने भी नई चुनौती खड़ी हो गई है। कैप्टेंसी टास्क में घरवालों को अपनी या घर से जुड़ी किसी चीज की कुर्बानी देनी थी। पहले राउंड में बसीर अली ने दो सेब देकर दावेदारी पक्की की, जबकि दूसरे राउंड में अभिषेक बजाज ने कैप्टनशिप पाने के लिए अपना बेड कुर्बान कर दिया।
कैप्टेंसी टास्क में आया बड़ा ट्विस्ट
तीसरे राउंड में बिग बॉस ने जिम मांगा, लेकिन सभी ने मना कर दिया। तभी नेहल और आवेज ने चुपके से खेल में भाग लिया, मगर अंत में बिग बॉस ने सिर्फ दो नाम रखे बसीर अली और अभिषेक बजाज। दोनों के बीच फाइनल टास्क में रस्सी बांधने की प्रतियोगिता हुई। जोरदार धक्का-मुक्की के बाद आखिरकार बसीर अली ने जीत हासिल की और घर के नए कैप्टन बन गए।
सम्बंधित ख़बरें
Ayushmann Khurrana ने ‘प्रजापति पांडे’ से उठाया पर्दा, ‘पति पत्नी और वो दो’ में दिखेगा कन्फ्यूजन का तड़का
Rani Mukerji ने ‘मर्दानी 3’ की सफलता पर जताई खुशी, बोलीं- शिवानी शिवाजी रॉय बन चुकी है लोगों की आवाज
Bhumi Pednekar Story: भूमि पेडनेकर हुईं डर के मारे कांप, अक्षय कुमार के बाइक प्रैंक ने कर दिया था बुरा हाल
दूसरी प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद पहली बार स्पॉट हुईं Deepika Padukone, केयरिंग अंदाज में दिखे रणवीर सिंह
अभिषेक बजाज ने किया विरोध
जहां बाकी घरवालों ने बसीर का समर्थन किया, वहीं अभिषेक बजाज ने खुलेआम बगावत कर दी। उन्होंने साफ कह दिया कि वह बसीर की कैप्टेंसी में कोई काम नहीं करेंगे। यह बयान सुनते ही घर का माहौल और गरमा गया। अभिषेक का यह रवैया पहले हफ्ते से ही चर्चा में है, जब उनके बिहेवियर पर कई कंटेस्टेंट सवाल उठा चुके हैं।
ये भी पढ़ें- क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2 में रिश्तों पर मंडराएगा संकट, तुलसी-मिहिर के रिश्ते में दरार
क्या टिक पाएंगे बसीर
अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या बसीर अली, अभिषेक की जिद और विरोध के बावजूद पूरे हफ्ते घर को संभाल पाएंगे या फिर कुनिका की तरह जल्द ही हार माननी पड़ेगी। दर्शकों की नजरें अब इस हफ्ते की घटनाओं पर टिकी हुई हैं, क्योंकि यह राजनीति और आपसी टकराव शो में और भी मसालेदार ट्विस्ट लाने वाले हैं।
