बिग बॉस 18 फिनाले: सिकंदर की कास्ट सलमान खान के साथ बनेगी मच अवेटेड शाम का हिस्सा
बिग बॉस 18 के फिनाले में सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की कास्ट हिस्सा लेगी। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि बिग बॉस 18 का फिनाले और भी ज्यादा रंगीन होने वाला है।
- Written By: अनिल सिंह
बिग बॉस 18 फिनाले पर सलमान खान के साथ होगी सिकंदर की कास्ट
मुंबई: बिग बॉस 18 फिनाले का इंतजार शो के दर्शक बेसब्री से कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है कि फिनाले के दिन सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर की कास्ट शो के मंच पर नजर आएगी। कहा जा रहा है कि बिग बॉस 18 के फिनाले को और भी ज्यादा रंगीन बनाने के लिए सिकंदर की कास्ट को सलमान खान के साथ बिग बॉस 18 के मंच पर लाया जाएगा। बिग बॉस देखने वाले दर्शकों के लिए ये किसी ट्रीट से कम नहीं है उम्मीद है कि सिकंदर की कास्ट के साथ दर्शक बिग बॉस फिनाले का लुक उठाएंगे।
साजिद नाडियाडवाला की सिकंदर के बारे में चर्चा अब तेज़ हो गई है, खासकर जब से ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। फैंस फिल्म के एक्शन सीन्स और धमाकेदार बैकग्राउंड म्यूजिक से हैरान हैं। अब इस एक्साइटमेंट में और भी इज़ाफा होने वाला है, क्योंकि अटकलें हैं कि सिकंदर की टीम बिग बॉस सीजन 18 के ग्रैंड फिनाले में फिल्म का प्रमोशन करने आएगी।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड नहीं साउथ की फिल्म के लिए भारत लौटी प्रियंका चोपड़ा, महेश बाबू की SSMB29 की शूटिंग शुरू
सम्बंधित ख़बरें
Salman Khan पर टूटा दुखों का पहाड़, करीबी दोस्त के निधन पर इमोशनल पोस्ट ने फैंस को किया भावुक
‘टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं’, Salman Khan की पोस्ट ने फैंस को दी जिंदगी जीने की खास सीख
Raja Shivaji Review: राजा शिवाजी के पब्लिक रिव्यू ने मचाया तहलका, दर्शक बोले- आंसुओं से भरी मास्टरपीस फिल्म
Raja Shivaji Review: रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ में सलमान खान का कैमियो, सिनेमाघरों में गूंज रही सीटियां
खबरों के मुताबिक, बिग बॉस के होस्ट सलमान खान के साथ सिकंदर की कास्ट और क्रू भी ग्रैंड फिनाले में शामिल होगी। ये फिनाले एक यादगार इवेंट होने वाला है, जिसमें मस्ती से भरे पल देखने को मिल सकते हैं। फैंस को एक एनर्जी से भरी हुई शाम, हंसी-खुशी और सिकंदर की एक्शन से भरी दुनिया की झलकियां देखने का मौका मिलेगा।
ए.आर. मुरुगडोस द्वारा डायरेक्ट की गई और साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस की गई सिकंदर 2025 की ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी, जो सलमान खान की बड़े पर्दे पर लंबे समय बाद की मच-अवेटेड वापसी है। फिल्म अपने हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और रोमांचक कहानी के साथ भारतीय सिनेमा का एक बड़ा इवेंट बनने के लिए तैयार है।
