Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • सियासत-ए-बिहार |
  • Ind vs Aus |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

भूमि पेडनेकर ने बहन की पढ़ाई में लगाई पहली सैलरी, फिल्म के लिए बढ़ाया 90 KG वजन

भूमि पेडनेकर ने असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर करियर शुरू किया था। उन्होंने 2015 में 'दम लगा के हईशा' से बॉलीवुड में डेब्यू किया। इस फिल्म के लिए उन्होंने 90 किलो तक वजन बढ़ाया और बाद में कम भी किया।

  • By सोनाली झा
Updated On: Jul 18, 2025 | 06:23 AM

भूमि पेडनेकर (सोर्स: सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस हैं, जो टैलेंटेड हैं, लेकिन भूमि पेडनेकर की बात ही अलग है। भूमि पेडनेकर का जन्म 18 जुलाई 1989 को मुंबई में हुआ था। भूमि पेडनेकर आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। भूमि न सिर्फ अपने किरदारों में जान डालती हैं बल्कि एक परिवारवाली, समझदार और जिम्मेदार इंसान भी हैं। भूमि ने साल 2015 में आयुष्मान खुराना के साथ ‘दम लगा के हईशा’ से जब फिल्मी दुनिया में कदम रखा, तो सभी को उनकी नेचुरल एक्टिंग और रियल अप्रोच ने हैरान कर दिया।

भूमि का करियर एक्टिंग से पहले ही शुरू हो गया था, जब वह यशराज फिल्म्स में 6 साल तक बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम करती थीं। उन्होंने ‘चक दे इंडिया’ जैसी फिल्मों की कास्टिंग में भी सहायता की थी। एक दिन खुद ऑडिशन देते वक्त उन्होंने इतना अच्छा परफॉर्म किया कि फिल्म ‘दम लगा के हईशा’ की लीड एक्ट्रेस बन गईं। इस फिल्म के लिए भूमि ने एक साल में 20 किलो से ज्यादा वजन बढ़ाया था और शूटिंग के दौरान उनका वजन 90 किलो तक पहुंच गया था। बाद में उन्होंने 5 महीने में वजन कम कर सबको चौंका दिया।

भूमि ने भरी बहन की स्कूल फीस

भूमि की दिलदारी की मिसाल उनकी बहन समीक्षा पेडनेकर से जुड़ी है। जब भूमि को अपनी पहली सैलरी मिली, तो उन्होंने उसका इस्तेमाल अपनी बहन की लॉ स्कूल फीस भरने में किया। दोनों बहनों का बॉन्ड इंडस्ट्री में सबसे प्यारा माना जाता है। भूमि ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें खाने से बहुत प्यार है, लेकिन वह हमेशा बैलेंस्ड डाइट और होममेड फूड को प्राथमिकता देती हैं। उनका मानना है कि खाने में गुणवत्ता होनी चाहिए, मात्रा नहीं।

भूमि पेडनेकर का परिवार

भूमि का पारिवारिक बैकग्राउंड भी प्रभावशाली रहा है। उनके पिता सतीश पेडनेकर महाराष्ट्र सरकार में गृह और श्रम मंत्री रह चुके हैं। भूमि पेडनेकर की मां सुमित्रा पेडनेकर एक जानी-मानी एंटी टोबैको एक्टिविस्ट हैं। दरअसल, भूमि के पिता की मृत्यु कैंसर से हुई थी, जिसने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया। तभी से सुमित्रा पेडनेकर ने तंबाकू के खिलाफ एक सशक्त अभियान छेड़ दिया।

ये भी पढ़ें- विजय देवरकोंडा अस्पताल में भर्ती, डेंगू से जूझ रहे एक्टर की तबीयत बिगड़ी

लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा बनी एक्ट्रेस

भूमि जब 18 साल की थीं, तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया। उस गहरे दुख के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और खुद को काम में झोंक दिया। उनका यही जज्बा आज उन्हें बॉलीवुड की टैलेंटेड अभिनेत्रियों की लिस्ट में शामिल करता है। फिल्मों में ‘शुभ मंगल सावधान’, ‘बधाई दो’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ जैसी कई हिट्स देने वाली भूमि आज ना सिर्फ एक एक्ट्रेस हैं, बल्कि वो लाखों लड़कियों के लिए प्रेरणा हैं कि अगर हिम्मत हो तो बैकस्टेज से भी स्पॉटलाइट तक पहुंचा जा सकता है।

Bhumi pednekar first salary on her sister education gained 90 kg weight

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 18, 2025 | 06:23 AM

Topics:  

  • Bhumi Pednekar
  • Bollywood News
  • Entertainment News

सम्बंधित ख़बरें

1

‘चेहरा ही बदल लेना मानसिक रूप से खतरनाक’: जन्नत जुबैर ने की ‘ब्यूटी फिल्टर ऐप्स’ की तीखी आलोचना

2

हर्षवर्धन राणे की चमकी किस्मत, जॉन अब्राहम के साथ ‘फोर्स 3’ में एंट्री

3

चुनाव के बीच खेसारी लाल यादव का जलवा, इस गाने ने फिर से मचाया धमाल, मिले सबसे ज्यादा व्यूज

4

Death Anniversary: हर किरदार में ढल गए संजीव कुमार, शोले से लेकर त्रिशूल में निभाए यादगार रोल

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.