Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhooth Bangla Fees: ‘भूत बंगला’ के लिए अक्षय कुमार ने घटाई फीस, वामिका गब्बी ने तब्बू को छोड़ा पीछे

Bhooth Bangla Star Cast: ‘भूत बंगला’ की स्टार कास्ट की फीस सामने आई है, जिसमें अक्षय कुमार ने प्रियदर्शन के लिए अपनी फीस घटाकर 50 करोड़ कर दी। वहीं वामिका गब्बी को 3 करोड़ मिले, जो तब्बू से ज्यादा है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Apr 19, 2026 | 12:21 PM

भूत बंगला की स्टार कास्ट (फोटो क्रेडिट-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhooth Bangla Star Cast Fees Revealed: भूत बंगला के जरिए अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी 16 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म को रिलीज के शुरुआती दिनों में ही शानदार रिस्पॉन्स मिला है और बॉक्स ऑफिस पर भी इसकी शुरुआत मजबूत रही है। लेकिन फिल्म के साथ-साथ अब इसकी स्टार कास्ट की फीस को लेकर भी चर्चाएं तेज हो गई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए अपनी फीस में कटौती की है। जहां उन्होंने अपनी पिछली फिल्म ‘जॉली एलएलबी 3’ के लिए करीब 70 करोड़ रुपये चार्ज किए थे, वहीं ‘भूत बंगला’ के लिए उन्होंने सिर्फ 50 करोड़ रुपये लिए हैं। इसे निर्देशक प्रियदर्शन के प्रति उनकी दरियादिली के तौर पर देखा जा रहा है। अक्षय का यह कदम फिल्म के बजट को संतुलित रखने में भी मददगार साबित हुआ है।

तब्बू और वामिका गब्बी की फीस

फिल्म में तब्बू ने भी अहम भूमिका निभाई है। खबरों के अनुसार, उन्होंने भी अपनी फीस में कटौती करते हुए इस फिल्म के लिए लगभग 2.5 करोड़ रुपये लिए हैं, जबकि उनकी पिछली फिल्मों के मुकाबले यह रकम कम है। वहीं वामिका गब्बी को इस फिल्म के लिए करीब 3 करोड़ रुपये मिले हैं। खास बात यह है कि वामिका को सीनियर एक्ट्रेस तब्बू से ज्यादा फीस मिली है, जो इंडस्ट्री में उनकी बढ़ती लोकप्रियता और डिमांड को दर्शाता है।

सम्बंधित ख़बरें

दिशा पटानी संग नाम जुड़ने पर Mouni Roy ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरी गर्लफ्रेंड्स सिर्फ मेरा सपोर्ट सिस्टम हैं

वीकेंड पर नहीं चला Bharat Bhhagya Viddhaata का जादू, दूसरे दिन 2 करोड़ रुपये के पार पहुंची फिल्म

मधुर विरली के विवादित रेप जोक पर भड़कीं Uorfi Javed, बोलीं- पुरुष कॉमेडियन्स अपनी टीम में महिलाओं को भी रखें

370 बिरयानी विवाद के बीच Pranit More के समर्थन में उतरीं Kunickaa Sadanand, बोलीं- वो अच्छे इंसान हैं

अन्य स्टार्स की फीस भी आई सामने

भूत बंगला में कई अनुभवी कलाकारों ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। परेश रावल को इस फिल्म के लिए लगभग 2 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वहीं राजपाल यादव को 1 से 1.5 करोड़ रुपये के बीच फीस मिली है। इसके अलावा जिशु सेनगुप्ता को करीब 1 करोड़ रुपये दिए गए हैं, जिन्होंने फिल्म में अहम किरदार निभाया है।

ये भी पढ़ें- ‘रामलीला’ के सेट पर मिला दिल, इटली में रचाई शादी, जानें Deepika Padukone-Ranveer Singh की लव स्टोरी

ओपनिंग कलेक्शन ने दिखाया दम

फिल्म का पेड प्रिव्यू 16 अप्रैल 2026 को रखा गया था और 17 अप्रैल को इसे वर्ल्डवाइड रिलीज किया गया। शुरुआती दो दिनों में ही फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है, जो इसके मजबूत कंटेंट और स्टार पावर को दर्शाता है। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी इससे पहले भूल भुलैया जैसी सुपरहिट फिल्म दे चुकी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि ‘भूत बंगला’ उनकी इस पुरानी सफलता को पीछे छोड़ पाती है या नहीं।

Bhooth bangla star cast fees akshay kumar tabu wamiqa gabbi salary

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 19, 2026 | 12:21 PM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.