‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ के बीच कांटे की टक्कर, जानें बॉक्स ऑफिस पर किसने मारी बाजी
'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्म एक से बरकर एक हैं। अब 'भूल भुलैया 3' और 'सिंघम अगेन' ने सिनेमाघरों में 2 दिन पुरे कर लिए हैं।
- Written By: सोनाली झा
भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन का कलेक्शन
मुंबई: ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। दोनों ही फिल्म एक से बरकर एक हैं। अब ‘भूल भुलैया 3’ और ‘सिंघम अगेन’ ने सिनेमाघरों में 2 दिन पुरे कर लिए हैं। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन 100 करोड़ के पार पहुंच गया है। दूसरे दिन भी सिंघम अगेन ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है, तो वहीं भूल भुलैया 3 ने दूसरे दिन अच्छी कमाई की है। आएगी जानते हैं कि भूल भुलैया 3 और सिंघम अगेन ने दो दिन में कितने की कमाई की हैं।
भूल भुलैया 3 की कमाई
कार्तिक आर्यन की फिल्म भूल भुलैया 3 में तृप्ति डिमरी, ओरिजिनल मंजुलिका (विद्या बालन) और उनकी पार्टनर इन क्राइम यानी माधुरी दीक्षित शामिल है। फिल्म में कार्तिक आर्यन फिर से रूह बाबा का रोल में सब को हंसा रहे हैं। अनीस बज्मी द्वारा डायरेक्टेड और भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की गई यह फिल्म इस साल की मच अवेटेड फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बॉलीवुड की पसंदीदा हॉरर-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की विरासत को आगे बढ़ाने के लिए तैयार है। भूल भुलैया 3 ने रिलीज के दूसरे दिन 36.60 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 72 करोड़ रुपये हो गया है।
#Diwali Dhamaka at the #Boxoffice… *Combined* Day 1 biz: ₹ 80.30 cr 🔥🔥🔥…
⭐️ #SinghamAgain: ₹ 43.70 cr
⭐️ #BhoolBhulaiyaa3: ₹ 36.60 cr#India biz | Nett BOC pic.twitter.com/arsDeW0Mw9 — taran adarsh (@taran_adarsh) November 2, 2024
ये भी पढ़ें- पृथ्वीराज कपूर ने 24 साल की उम्र में निभाई थी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की भूमिका
सम्बंधित ख़बरें
Aaj Ka Rashifal 10 July 2026: कर्क और मकर समेत इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जानें शुक्रवार का राशिफल
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Hariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
MP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
सिंघम अगेन का कलेक्शन
रोहित शेट्टी की मच अवेटेड एक्शन थ्रिलर ‘सिंघम अगेन’ आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर खान, दीपिका पादुकोण, अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ और रणवीर सिंह मुख्य भूमिका में शामिल है। फिल्म में करीना कपूर अजय की पत्नी की भूमिका में हैं, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार सिम्बा और सूर्यवंशी के रूप में अपनी भूमिकाएं दोहराते हैं। कॉप यूनिवर्स में एक नया नाम दीपिका पादुकोण का है, जिन्हें ‘लेडी सिंघम’ के रूप में पेश किया गया है। सिंघम अगेन ने रिलीज के दूसरे दिन 43.70 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 85 करोड़ रुपये हो गया है।
