भोजपुरी की दबंग टीम ने मनाया मनोज तिवारी का बर्थडे, दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी रहे मौजूद, सामने आईं PHOTOS
भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और लोकप्रिय सांसद मनोज तिवारी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी की दबंग टीम ने उनका बर्थडे धूमधाम से सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भोजपुरी की दबंग टीम ने मनाया मनोज तिवारी का बर्थडे (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया )
मुंबई: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी आज यानी 1 फरवरी को अपना 54वां बर्थडे मना रहे हैं। इस खास मौके पर भोजपुरी सिनेमा और खेल जगत की तमाम हस्तियों ने मिलकर मनोज तिवारी का जन्मदिन खूब धूमधाम से सेलिब्रेट किया। साथ ही उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की।
दरअसल, इस खास अवसर पर भोजपुरी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार और मनोज तिवारी के करीबी मित्र ने पहुंचकर उनके बर्थडे सेलिब्रेशन में चार चांद लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं इस मौके पर दबंग के उप कप्तान दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’, परवेश लाल यादव, विकास सिंह ‘वीरप्पन’, आदित्य ओझा और अभिनेत्री नीलम गिरी भी शामिल हुए। साथ ही सभी ने मिलकर खूब मस्ती की है। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई है।
इस सेलिब्रेशन का वीडियो भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर किया है। जिसमें मनोज तिवारी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। साथ ही निरहुआ ने इस पोस्ट को शेयर करते हुए कैप्शन दिया कि ”जन्मदिन की शुभकामनाएं कैप्टन मनोज तिवारी भइया…जुग-जुग जिया भइया…।”
सम्बंधित ख़बरें
सामंथा रुथ प्रभु ने प्रेग्नेंसी की खबरों पर लगाई मुहर, बोलीं- मैटरनिटी लीव पर जा रही हूं, फैंस में खुशी की लहर
प्रियंका चोपड़ा ने हॉलीवुड में बदलते अवसरों पर रखी बेबाक राय, बोलीं- अब नए कलाकारों के लिए टूट रही हैं…
शादी के दो साल पूरे होने पर रोमांटिक हुए सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें
‘कॉकटेल 2’ बनी बॉक्स ऑफिस हिट, दुनियाभर में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा, मेकर्स की हुई बल्ले-बल्ले
इन सबके बीच मनोज तिवारी के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ फोटोज भी वायरल हो रही हैं। जिसमें सभी ने मिलकर केक कटवाते नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी फोटो में मनोज तिवारी एक्टर दिनेश लाल यादव को गले लगाते भी दिखाई दिए हैं। इसके अलावा पवन सिंह और खेसारी लाल यादव समेत अन्य प्रसिद्ध कलाकारों ने विभिन्न माध्यमों से मनोज तिवारी को जन्मदिन की बधाई दीं। हालांकि, मनोज ने अपने जन्मदिन के मौके पर सभी उपस्थित लोगों और शुभचिंतकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि “आप सभी के स्नेह और आशीर्वाद से ही मैं आज यहां तक पहुंचा हूं।”
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
आपको बता दें, मनोज तिवारी भोजपुरी सिनेमा एक ऐसे सुपरस्टार हैं, जिन्होंने सिर्फ भोजपुरी जगत में ही नहीं, बल्कि राजनीति में भी खूब नाम कमाया है और आज एक्टर 54 साल के हो चुके हैं।
