Bhojpuri Bawaal: तेज प्रताप यादव ने जतायी हत्या की आशंका, किशोर अजवानी के सामने खोला साजिश का राज

Bhojpuri Bawaal Teju Bhaiya: भोजपुरी जगत में तेजू भैय्या के बयान ने हलचल बढ़ा दी है। उन्होंने बार-बार खुद के खिलाफ हत्या की साजिश रचे जाने का डर जताया और एंकर के सामने कई गंभीर आरोप लगाए।
Tej Pratap Yadav Bhojpuri Bawaal
तेज प्रताप यादव ने जतायी हत्या की आशंका(सौ. डिजाइन फोटो)
Published on
Updated on

Tej Pratap Yadav Opens Up about Murder Conspiracy: जियो हॉटस्टार के रियलिटी शो भोजपुरी बवाल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में बवाल मचा दिया है। जहां एक ओर आम्रपाली दुबे और काजल राघवानी के झगड़े ने एंटरटेनमेंट का तड़का लगा दिया है, तो वहीं पावर स्टार पवन सिंह और जुबली स्टार निरहुआ का भी जलवा छाया हुआ है।

भोजपुरी बवाल में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के बड़े चेहरों के अलावा बिहार राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव भी नजर आ रहे हैं। यूं तो तेजू भैय्या अपने मजाकिया अंदाज के लिए जाने जाते है, लेकिन अब की बार उन्होंने कुछ ऐसा कर दिया है जिसने सभी को हिला दिया है।

एंकर किशोर अजवानी के सामने खोला राज

भोजपुरी बवाल के अपकमिंग एपिसोड में आपको देखने मिलेगा कि एंकर किशोर अजवानी के सामने तेज प्रताप यादव कुछ बड़ी साजिशों का पर्दाफाश करेंगे। इस दौरान एंकर किशोर अजवानी तेज प्रताप से सवाल पूछते हुए नजर आए। किशोर ने पूछा कि क्या राजनीति रिश्ते खराब करती है, इसके जवाब में तेजू भैय्या ने कुछ गंभीर आरोप लगाए हैं।

हत्या की जतायी आशंका

किशोर अजवानी के सवाल का जवाब देते हुए तेजू भैय्या कहते है कि संगठन में जिस तरह से जयचंद भरे पड़े है, वो हमें परिवार वालों के साथ एक नहीं होने देना चाहते हैं। ये कोई और नहीं हरियाणा का जयचंद है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि उस जयचंद ने हमारी सिक्योरिटी भी हटवा दी। इसके अलावा तेज प्रताप ने अपनी हत्या की साजिश रचने की भी आशंका जतायी है। तेज प्रताप यादव ने आगे कहा कि जैसे हमारे पिताजी को घेरे थे उसी प्रकार ये हमें भी घेरना चाहते हैं। अगर हमारी जान चली जाती है, तो इसका जिम्मेदार कौन होगा?

Tej Pratap Yadav Bhojpuri Bawaal
YRKKH Twist: कावेरी देंगी दमानी परिवार को कान्हाजी की मूर्ति, मुक्ति का दुबई जाना बढ़ाएगा अरमान-अभिरा की चिंता

जानें क्या है पूरा मामला?

आपको बता दें कि हरियाणा से ताल्लुक रखने वाले आरजेडी नेता संजय यादव पर तेज प्रताप यादव अक्सर ये आरोप लगाते हुए आए है। तेज प्रताप यादव ने पार्टी के भीतर अपने और परिवार के खिलाफ कथित साजिश और अंदर कलह के लिए संजय यादव समेत कई अन्य लोगों को जिम्मेदार ठहराया है और उन्हें जयचंद (विश्वासघाती) बताते है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com