Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 14 जुलाई 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Bhojpuri Bawaal Twist: ‘भोजपुरी बवाल’ का फर्स्ट लुक आउट, निरहुआ ने सलमान खान के ‘बिग बॉस’ को दी खुली चुनौती

Bhojpuri Bawaal Update: 'भोजपुरी बवाल' का पहला लुक रिलीज हो गया है। प्रोमो में निरहुआ ने दावा किया कि यह शो सलमान खान के 'बिग बॉस' से भी आगे जाएगा। यह रियलिटी शो 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Jul 14, 2026 | 06:16 PM

भोजपुरी बवाल का पहला लुक रिलीज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Bhojpuri Bawaal First Glimpse Out: टीवी रियलिटी शोज़ की दुनिया में सलमान खान का शो ‘बिग बॉस’ लंबे समय से दर्शकों का पसंदीदा बना हुआ है। लेकिन अब भोजपुरी इंडस्ट्री भी इस मुकाबले में उतर चुकी है। जियोहॉटस्टार और कलर्स टीवी ने अपने नए रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ का पहला ग्लिम्प्स जारी कर दिया है। टीजर सामने आते ही सोशल मीडिया पर इसकी जमकर चर्चा शुरू हो गई है।

खास बात यह है कि भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ ने प्रोमो में दावा किया है कि उनका शो ‘बिग बॉस’ से भी आगे जाएगा। जारी किए गए प्रोमो में भोजपुरी सिनेमा के कई बड़े सितारे एक साथ नजर आते हैं। वीडियो में पवन सिंह, निरहुआ, आम्रपाली दुबे, काजल राघवानी और तेज प्रताप यादव एक डिनर टेबल पर बैठे दिखाई देते हैं।

भोजपुरी बवाल का प्रोमो

भोजपुरी बवाल के प्रोमो के शुरुआत में माहौल सामान्य रहता है और सभी शो को लेकर बातचीत करते नजर आते हैं, लेकिन कुछ ही देर में हल्की-फुल्की बातचीत तीखी बहस में बदल जाती है। प्रोमो में सितारे एक-दूसरे की टांग खींचते, पुरानी अफवाहों और विवादों पर चर्चा करते दिखाई देते हैं। इसी वजह से दर्शकों को शो में भरपूर ड्रामा और मनोरंजन मिलने की उम्मीद है।

सम्बंधित ख़बरें

वेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास

रणवीर सिंह की प्रलय को मिलेगा हॉलीवुड टच, 28 डेज लेटर की प्रोस्थेटिक टीम से मेकर्स की चल रही है बातचीत

‘द अलायंस’ में एक्स रिलेशनशिप पर बोले कुशाल टंडन, जैद दरबार की समझदारी ने जीता दिल, गौहर खान ने भी किया सपोर्ट

ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन

निरहुआ का बड़ा दावा

टीजर का सबसे चर्चित पल आखिर में देखने को मिलता है। बहस खत्म होने के बाद निरहुआ और आम्रपाली दुबे कार में बैठे नजर आते हैं। इसी दौरान निरहुआ कहते हैं कि ये भोजपुरी बवाल बिग बॉस के भी ऊपर जाएगा। उनका यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। फैंस इसे लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कुछ लोग शो को लेकर उत्साहित हैं, जबकि कुछ का मानना है कि ‘बिग बॉस’ जैसी लोकप्रियता हासिल करना आसान नहीं होगा।

ये भी पढ़ें- वेडिंग रिसेप्शन में फैन के साथ शत्रुघ्न सिन्हा का बर्ताव पड़ा भारी, वीडियो देख लोगों ने लगाई अभिनेता की क्लास

भोजपुरी बवाल का प्रीमियर

मेकर्स के मुताबिक, ‘भोजपुरी बवाल’ की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें किसी तरह के स्क्रिप्टेड टास्क या एलिमिनेशन का फॉर्मेट नहीं होगा। शो को पूरी तरह अनफिल्टर्ड रखा जाएगा, ताकि दर्शकों को भोजपुरी सितारों की असली पर्सनैलिटी और उनके बीच की नोकझोंक देखने को मिले। ‘भोजपुरी बवाल’ का प्रीमियर 2 अगस्त से जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर होगा।

Bhojpuri bawaal first glimpse out nirahua challenges salman khan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 14, 2026 | 06:16 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Celebrity News
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.