‘द अलायंस’ में एक्स रिलेशनशिप पर बोले कुशाल टंडन, जैद दरबार की समझदारी ने जीता दिल, गौहर खान ने भी किया सपोर्ट
The Alliance Twist: 'द अलायंस' में कुशाल टंडन ने बिना नाम लिए अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का जिक्र किया, जिसे फैंस ने गौहर खान से जोड़कर देखा। जैद दरबार ने पूरे मामले पर शांत और परिपक्व प्रतिक्रिया दी।
- Written By: सोनाली झा
कुशाल टंडन, गौहर खान और ज़ैद दरबार (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Kushal Tandon Ex Girlfriend On The Alliance: अमेजन प्राइम वीडियो के रियलिटी शो ‘द अलायंस’ इन दिनों लगातार सुर्खियों में बना हुआ है। शो में प्रतियोगियों के बीच होने वाली बातचीत और उनके रिश्तों से जुड़े खुलासे दर्शकों का ध्यान खींच रहे हैं। हाल ही में अभिनेता कुशाल टंडन ने शो के दौरान अपने एक पुराने रिश्ते का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई।
दरअसल, शो में कुशाल टंडन की बातचीत अभिनेता सोहेल खान से हो रही थी। इस दौरान उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा कि वह एक समय एक लड़की से बेहद प्यार करते थे और अब उस लड़की की शादी जैद दरबार से हो चुकी है। हालांकि उन्होंने गौहर खान का नाम नहीं लिया, लेकिन दर्शकों ने इसे सीधे तौर पर गौहर खान से जोड़कर देखा।
जैद दरबार ने दिखाई परिपक्वता
शो में मौजूद जैद दरबार ने इस पूरे मामले पर बेहद शांत और संयमित प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि उनकी पत्नी गौहर खान ने उन्हें हमेशा कुशाल टंडन के बारे में बताया है और उनके मन में किसी तरह की असुरक्षा या नाराजगी नहीं है। जैद के इस व्यवहार की कई लोगों ने सराहना की और इसे उनकी परिपक्वता का उदाहरण बताया। इसी दौरान शो में एक हल्का-फुल्का पल भी देखने को मिला। जैद ने कुशाल से सिगरेट मांगी, जिस पर कुशाल ने मजाकिया अंदाज में कहा कि तुझे सारी मेरी चीजें पसंद आती हैं।
सम्बंधित ख़बरें
ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराजजी ने बदल दिया जीवन
‘मैं वर्जिन हूं…’ शिल्पा शिंदे के बयान से ‘लॉक अप 2’ में मची हलचल, शिवांगी जोशी की मिमिक्री करना पड़ा भारी
YRKKH Spoiler: मौत के मुंह में फंसी अभिरा, अरमान बनेगा सुरक्षाकवच और बचाएगा जान; कावेरी की अक्ल भी आएगी ठिकाने
Dilip Joshi Exit: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ से जेठालाल के जाने की खबर निकली फर्जी, मेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
कुशाल के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं। कुछ यूजर्स ने इसे अनावश्यक टिप्पणी बताते हुए कुशाल की आलोचना की, जबकि कुछ ने जैद दरबार की चुप्पी पर सवाल उठाए। वहीं कई लोगों का मानना था कि जैद ने पूरे मामले को बेहद समझदारी से संभाला और किसी तरह का विवाद खड़ा नहीं होने दिया।
ये भी पढ़ें- ब्रेकअप के बाद बुरी तरह टूट गई थी धुरंधर गर्ल, प्रेमानंद महाराज जी ने बदल दिया जीवन
गौहर खान ने किया पति का समर्थन
विवाद बढ़ने के बाद गौहर खान ने सोशल मीडिया के जरिए अपने पति जैद दरबार का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने लिखा कि उन्हें अपने ऐसे पति पर गर्व है, जिनमें जीरो इनसिक्योरिटीज हैं। गौहर ने यह भी कहा कि हर बात का तुरंत जवाब देना जरूरी नहीं होता और समझदार लोग परिस्थितियों को शांत तरीके से संभालना जानते हैं।
