भोजपुरी सिनेमा की कटरीना का 2 बार हुआ अबॉर्शन, एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत

भोजपुरी सिनेमा की कटरीना कैफ कही जाने वाली एक्ट्रेस ट्यूलिप सिंह ने भोजपुरी सिनेमा जगत का काला सच बताकर सभी को हैरान कर दिया था। उन्होंने बताया कि उनका दो बार अबॉर्शन हो चुका है।
भोजपुरी सिनेमा की कटरीना का 2 बार हुआ अबॉर्शन, एक्ट्रेस के साथ हुई थी गंदी हरकत
भोजपुरी एक्ट्रेस ट्यूलिप सिंह की दर्द भरी कहानी सुनकर कांप उठेगा कलेजा
Published on
Updated on

Bhojpuri Actress Tulip Singh: भोजपुरी सिनेमा जगत बॉलीवुड जितना बड़ा नहीं है, लेकिन फिर भी इसकी चकाचौंध देखकर फिल्मों में ब्रेक पाने के लिए संघर्ष कर रही लड़कियां इसकी ओर खींची चली जाती हैं। जिनमें से कई एक्ट्रेस के तौर पर पहचान बना लेती हैं, तो कई इसमें होने वाली धोखाधड़ी और काले कारनामों में फंस कर रह जाती हैं। पूनम सिंह उर्फ ट्यूलिप सिंह ऐसा ही एक नाम है जो इसके दलदल में फंस गयी थी। भोजपुरी एक्ट्रेस ट्यूलिप सिंह ने खुद एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि उन्हें भोजपुरी सिनेमा में बुरा अनुभव झेलना पड़ा, उनका यौन शोषण हुआ, जिसकी वजह से उन्हें दो बार गर्भपात कराना पड़ा।

ट्यूलिप सिंह ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि गुजरात के एक बिजनेसमैन ने उनकी दो फिल्मों में निवेश का वादा किया था। शुरुआत में तो सब कुछ ठीक रहा, लेकिन जान पहचान बढ़ाते बढ़ाते उस शख्स ने ट्यूलिप सिंह के साथ शारीरिक संबंध बनाना शुरू कर दिया। जिसकी वजह से ट्यूलिप सिंह को दो बार अबॉर्शन करवाना पड़ा, जो उनके लिए बहुत मुश्किल दौर था।

ट्यूलिप ही नहीं और लड़कियों को फंसाना चाहता था बिजनेसमैन

इंटरव्यू के दौरान ट्यूलिप सिंह ने गुजरात के बिजनेसमैन के बारे में चौंकाने वाला खुलासा किया और बताया कि वह ट्यूलिप सिंह के माध्यम से इंडस्ट्री में संघर्ष कर रही और लड़कियों को अपने जाल में फसाना चाहता था, जब ट्यूलिप सिंह ने ऐसा करने से इनकार कर दिया तो उसने ट्यूलिप सिंह की फिल्म में पैसा लगाने से मना कर दिया।

बिजनेसमैन ने एक्ट्रेस पर लगाया धोखधड़ी का आरोप

ट्यूलिप ने बताया, इतना ही नहीं उस शख्स ने ट्यूलिप सिंह को झूठे केस में भी फंसा दिया। ट्यूलिप सिंह पर करोड़ों के आभूषण की धोखाधड़ी का आरोप लगा हुआ है। एक्ट्रेस ने अपने ऊपर लगे इन आरोपों को झूठा बताया और कहा कि मुझे और मेरे दोस्त को झूठे मामले में इस बिजनेसमैन ने फंसाया है।

अब भी संघर्ष कर रही हैं एक्ट्रेस

ट्यूलिप सिंह के काम की अगर बात करें तो वह रवि किशन की फिल्म में नजर आ चुकी हैं। भोजपुरी फिल्मों के अलावा उन्होंने मराठी फिल्मों में भी काम किया है, लेकिन भोजपुरी सिनेमा हो या फिर मराठी सिनेमा उन्हें कहीं भी वह शोहरत नहीं मिली जिसे वह पाना चाहती थी। ट्यूलिप सिंह को भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की कटरीना कैफ कहा जाता था लेकिन आज वह गुमनामी में खोई हुई हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com