Hartalika Teej 2025: तीज पर क्या कर रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और आम्रपाली

Hartalika Teej: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और अंजना सिंह ने तीज के मौके अपने चाहने वालों को शुभकामनाएं दी हैं।
Hartalika Teej 2025: तीज पर क्या कर रही हैं भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी, अक्षरा सिंह और आम्रपाली
रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे और अंजना सिंह ने धूमधाम से मनाई हरतालिका तीज
Published on
Updated on

StartFragment

Bhojpuri Actress On Hartalika Teej: भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज मनाया जाता है। यह त्योहार महिलाओं के लिए आस्था, प्रेम और समर्पण का प्रतीक है। इस दिन विवाहित महिलाएं निर्जला व्रत रखने के साथ-साथ भोलेनाथ और मां पार्वती की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। 

हरतालिका तीज मौके पर भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी, आम्रपाली दुबे, अक्षरा सिंह और अंजना सिंह ने भी अपना वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट की। रानी आम्रपाली और अंजना ने व्रत रखने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं।  

 रानी चटर्जी 

भोजपुरी एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने तीज के एक दिन पहले ही सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पियरी पहनकर एक वीडियो पब्लिश किया था, जिसमें वह हाथों में अलता लगाएं, पीले कलर की साड़ी पहने, गोल्डन नेकलेस और माथे पर बिंदी लगाए, मांग में सिंदूर भरे हुए नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं बैकग्राउंड में तीज का गाना भी बज रहा है। कैप्शन में रानी चटर्जी ने तीज का व्रत रखने वाली महिलाओं को शुभकामनाएं दी है। 

आम्रपाली दुबे 

भोजपुरी सिनेमा की धड़कन आम्रपाली दुबे ने भी कुछ घंटे पहले ही तीज के लिए अपने फैंस को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने अपनी एक तस्वीर पोस्ट में साझा की है, जिसमें वह मुस्कुराते हुए नजर आ रही हैं। उनके माथे पर सिंदूर है और गले में मंगलसूत्र उन्होंने साधारण फ्लोरल साड़ी पहनी हुई है। कैप्शन में उन्होंने लिखा है सभी को तीज व्रत की ढेरों शुभकामनाएं, भगवान महादेव और मां पार्वती की कृपा सब पर ऐसे ही बनी रहे। 

अक्षरा सिंह

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने भी तीज के दिन सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की है। लेकिन उन्होंने तीज से जुड़ा अनुभव शेयर नहीं किया है, बल्कि वह सूट की सिंपलीसिटी बताते हुए नजर आई हैं। यह तस्वीर उन्होंने सूट पहनकर शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है सूट वाली सिंपलीसिटी। 

अंजना सिंह 

इंस्टाग्राम पर पोस्ट की गई वीडियो में अंजना सभी महिलाओं के साथ पूजा कर रही हैं। वीडियो में हरतालिका पूजन का माहौल दर्शाया गया है, जिसमें अभिनेत्री बाकी महिलाओं के साथ विधि-विधान के साथ कभी पूजा तो कभी आरती करती नजर आ रही हैं। लुक की बात करें तो सिर से लेकर पैर तक अंजना नई नवेली दुल्हन के रूप में दिखाई दे रही हैं। माथे पर सिंदूर, हाथों में चूड़ा और पैरों में पायल पहने हुए हैं। वहीं, पैरों में लगी महावर भी दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं। इसके अलावा, उनकी साड़ी आकर्षण का केंद्र बन रही है, उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहनी हुई है। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com