Akshara Singh Relationship: अक्षरा सिंह को फिर हुआ प्यार, बोलीं- नजर लग जाती है, शादी को लेकर दिया बड़ा बयान
Akshara Singh ने खुलासा किया है कि उन्हें दोबारा प्यार हो गया है। हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम नहीं बताया। एक्ट्रेस ने कहा कि रिश्ता अभी शुरुआती दौर में है और वह इसे प्राइवेट रखना चाहती हैं।
- Written By: सोनाली झा
अक्षरा सिंह और पवन सिंह (फोटो-सोशल मीडिया)
Akshara Singh Current Relationship: भोजपुरी की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस एक बार फिर अपनी लव लाइफ को लेकर चर्चा में आ गई है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया है कि उन्हें दोबारा प्यार हो गया है।
एक इंटरव्यू के दौरान अक्षरा सिंह ने खुलकर अपनी निजी जिंदगी पर बात की। जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें दोबारा प्यार हुआ है, तो उन्होंने बिना झिझक कहा कि हां, मैं प्यार में हूं। हालांकि उन्होंने अपने पार्टनर का नाम बताने से साफ इनकार कर दिया। फिलहाल उनका रिश्ता शुरुआती दौर में है और दोनों एक-दूसरे को समझने की कोशिश कर रहे हैं।
अक्षरा सिंह ने कही बड़ी बात
अक्षरा सिंह ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अभी प्यार के ‘प’ पर हैं और थोड़ा वक्त चाहती हैं ताकि चीजें आगे बढ़ सकें। अक्षरा सिंह ने अपने रिलेशनशिप को लेकर ज्यादा जानकारी न देने की वजह भी बताई। उन्होंने कहा कि उन्हें नजर बहुत जल्दी लग जाती है, इसलिए वह अभी अपने रिश्ते को प्राइवेट रखना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि जब सब कुछ सही तरीके से आगे बढ़ेगा, तब जरूर सबको बताऊंगी।
सम्बंधित ख़बरें
Kapil Sharma के कनाडा कैफे के पास फिर चली गोलियां, चौथी बार फायरिंग से सुरक्षा पर उठे सवाल
वीर पहाड़िया से ब्रेकअप के बाद Tara Sutaria को मिला नया प्यार ! आदित्य रॉय कपूर संग बढ़ीं नजदीकियां
Raja Shivaji Collection: राजा शिवाजी ने दूसरे दिन मचाया तहलका, 20 करोड़ पार कर फिल्म ने दिखाई दमदार पकड़
110 साल के बूढ़े के गेटअप में सुनील दत्त को देख Nargis Dutt भी हो गईं कंफ्यूज, जानें ‘हमराज’ के सेट का किस्सा
शादी को लेकर क्या बोलीं एक्ट्रेस
शादी के सवाल पर भी अक्षरा सिंह ने काफी समझदारी भरा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि शादी एक बड़ा फैसला है और इसे जल्दबाजी में नहीं लेना चाहिए। एक्ट्रेस के मुताबिक, पहले पार्टनर को अच्छे से समझना जरूरी है कि उसका माइंडसेट, सोच और मुश्किल हालात को संभालने की क्षमता। उन्होंने साफ कहा कि जब उन्हें लगेगा कि सब कुछ सही है, तभी वह शादी के बारे में सोचेंगी।
पवन सिंह के साथ रहा चर्चित रिश्ता
गौरतलब है कि अक्षरा सिंह का नाम पहले भोजपुरी स्टार पवन सिंह के साथ जुड़ चुका है। दोनों का रिश्ता लंबे समय तक चर्चा में रहा, लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद एक्ट्रेस ने कई गंभीर आरोप भी लगाए थे, जिससे यह मामला काफी सुर्खियों में रहा। अब ऐसा लग रहा है कि अक्षरा सिंह अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुकी हैं और एक नई शुरुआत के लिए तैयार हैं।
