कठोर होना आसान है पर..., भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छलका दर्द, कही बड़ी बात

भोजपुरी एक्ट्रेस Akshara Singh अपने जज्बातों को बखूबी बयान करती हैं। अपनी ताजा इंस्टाग्राम पोस्ट पर उन्होंने अपना दर्द अपने प्रशंसकों के साथ साझा किया है और बताया है कि कठोर होना आसान है।
कठोर होना आसान है पर..., भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छलका दर्द, कही बड़ी बात
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का छलका दर्द, इंस्टाग्राम पोस्ट में साझा किया दिल का हाल
Updated on

StartFragment

Akshara Singh Emotional Note: भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह हमेशा ही अपने चाहने वालों को खुद से जुड़ी ताजा अपडेट देती रहती हैं। फनी रील्स हो या फिर उनका स्टाइलिश लुक उनके प्रशंसकों को भी उनकी सारी पोस्ट काफी पसंद आती है, लेकिन अक्षरा सिंह का ताजा पोस्ट उनके दर्द को बयान कर रही है।

अक्षरा ने ताजा पोस्ट में अपनी भावना को उजागर किया है, सोशल मीडिया यूजर्स भी उनकी इस पोस्ट पर प्यार लुटाते हुए और उन्हें हमेशा बिना शर्त समर्थन देते रहने की बात दोहराते हुए नजर आए हैं। आइए जानते हैं उन्होंने दर्द भरी इस पोस्ट में क्या लिखा है।

अक्षरा सिंह ने जाहिर किया अपना दर्द

अक्षरा सिंह इस समय सुकून भरे पल बिता रही हैं, लेकिन कुछ समय पहले उनकी जिंदगी में तूफान मचा हुआ था। भोजपुरी एक्टर पवन सिंह के साथ उनकी फाइट चर्चा में रही थी। इसी बीच उन्होंने जो ताज़ा पोस्ट की है वह कहीं ना कहीं उनके दर्द को बयान कर रही है। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में अपनी तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, कठोर होना आसान है इस दुनिया में, पर हर बार टूटने के बाद भी कोमल दिल के साथ जीना, वह हिम्मत है।

अक्षरा की बातों से सहमत हैं फैंस

सोशल मीडिया पर यूजर्स अक्षरा सिंह के जज्बातों को बेहतर तरीके से समझते हुए नजर आ रहे हैं, सभी ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है और यूजर्स उनके समर्थन में खड़े नजर आ रहे हैं एक यूजर ने लिखा बिल्कुल सही बात कही है आपने। दूसरे यूजर ने हार्ट वाली इमोजी शेयर की है।

अक्षरा सिंह और पवन सिंह का विवाद

अक्षरा सिंह के निजी जिंदगी की अगर बात करें तो भोजपुरी इंडस्ट्री के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह के साथ उनका नाम जुड़ा था। दोनों का अफेयर चर्चा में रहा, लेकिन दोनों का ब्रेकअप और भी ज्यादा चर्चा में रहा, क्योंकि दोनों का ब्रेकअप बहुत ज्यादा विवादों में रहा था। दोनों ने कई फिल्मों में साथ काम किया दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी पसंद करते थे, लेकिन ब्रेकअप के समय अक्षरा सिंह ने पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगा दिए थे। हाल ही में अक्षरा सिंह की रूद्र नाम की एक फिल्म रिलीज हुई है, तो वही पवन सिंह भी बॉलीवुड में डेब्यू की तैयारी में जुटे हुए हैं। कहा जा सकता है कि दोनों अब आपसी विवादों से दूर हो गए हैं।

EndFragment

Navbharat Live
navbharatlive.com