बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार पवन सिंह, भोजपुरी पावर स्टार ने खुद किया ऐलान

पवन सिंह को भोजपुरी सिनेमा जगत का पावर स्टार कहा जाता है और पवन सिंह की बॉलीवुड में एंट्री होने जा रही है। खुद पवन सिंह ने इस बात का ऐलान किया है। पवन सिंह के फैंस के लिए ये खबर बड़ी खुशखबरी है।
बॉलीवुड में डेब्यू को तैयार पवन सिंह, भोजपुरी पावर स्टार ने खुद किया ऐलान
पवन सिंह के फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं पावर स्टार
Updated on

Pawan Singh Announces Bollywood Debut: भोजपुरी सिनेमा जगत के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह ने बॉलीवुड में एंट्री को लेकर खुलासा किया है और बताया है कि जल्द ही वह बॉलीवुड में डेब्यू करने वाले हैं। पवन सिंह इस समय अपने नए म्यूजिक वीडियो हरियर चूड़ियां खातिर को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं।

सावन के महीने में उनका यह गाना लोगों को काफी पसंद आ रहा है। यट्यूब पर हरियर चूड़ियां खातिर गाने ने धूम मचा दी है। इसी बीच बॉलीवुड में उनके डेब्यू के ऐलान पर फैंस बेहद उत्सुक हो उठे हैं।

विवादों से भरा रहा है पवन सिंह का करियर पवन सिंह बीते दिनों विवादों में रहे भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह के साथ उनका काफी लंबा विवाद रहा। हालांकि अक्षरा सिंह के साथ विवाद पुराना हो चुका है। बीते दिनों वह पत्नी ज्योति के साथ मतभेद को लेकर सुर्खियों में आ गए थे, हालांकि मतभेदों की खबर भी अफवाह साबित हो गई है।

खत्म हो गया है विवाद पवन सिंह को लेकर कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि पवन सिंह का विवादित दौर गुजर चुका है। वो राजनीति के मैदान में भी कूद गए हैं। खबर के मुताबिक वह बिहार में होने वाले चुनाव में सक्रिय तौर पर नजर भी आएंगे। पवन सिंह हाल ही में TV9 के आयोजन में शामिल हुए थे। जहां पर उन्होंने खुद के करियर से जुड़ी और बॉलीवुड में डेब्यू को लेकर बातें की है।

पवन सिंह जल्द करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू

आयोजन में बातचीत के दौरान जब उनसे यह पूछा गया कि वह बॉलीवुड में डेब्यू कब करने वाले हैं, इस सवाल का जवाब देते हुए भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने कहा कि वह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे। पवन सिंह के मुताबिक उनके पास कुछ बड़ा है जिसका ऐलान जल्द ही किया जाएगा। हालांकि पवन सिंह ने फिल्म के नाम को लेकर या फिर बैनर को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

पवन सिंह का गाना बॉलीवुड में मचा चुका है धमाल

पवन सिंह के काम की अगर बात करें तो उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री में ढेर सारी फिल्मों में काम किया है। इसके अलावा उनके गाने बहुत लोकप्रिय होते हैं। जिन्हें उत्तर प्रदेश और बिहार में काफी पसंद किया जाता है। बॉलीवुड की कई फिल्मों में पवन सिंह अपनी आवाज दे चुके हैं। हाल ही में रिलीज हुई स्त्री 2 में पवन सिंह ने अपने गीत से लोगों को ढूंढने पर मजबूर कर दिया था। 'काटी रात मैंने खेतों में तू आई नहीं' यह गाना स्त्री 2 फिल्म से काफी लोकप्रिय हुआ था।

Navbharat Live
navbharatlive.com