Arvind Akela Kallu: नवरात्रि में मां दुर्गा की भक्ति में डूबे अरविंद अकेला कल्लू, शेयर किया वीडियो
Bhojpuri Actor: भोजपुरी सिनेमा के मशहूर अभिनेता और गायक अरविंद अकेला कल्लू इन दिनों देवी मां की भक्ति में लीन हैं। नवरात्रि में उन्होंने मां दुर्गा के लिए एक वीडियो पोस्ट किया।
- Written By: अनिल सिंह
अरविंद अकेला कल्लू ने शेयर किया खास वीडियो, मां दुर्गा के प्रति जताई श्रद्धा
Arvind Akela Kallu: अरविंद अकेला कल्लू ने हाल ही में रिलीज हुए अपने एक गाने का वीडियो रविवार के दिन इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। नवरात्रि में अरविन्द अकेला मां दुर्गा की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
अरविंद ने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे इस गीत के बोल पर भावपूर्ण अभिनय करते नजर आए। इस वीडियो में अरविंद ने लाल रंग का कुर्ता पहना है और माता की लाल चुनरी ओढ़कर भक्ति में लीन दिखे। उन्होंने वीडियो के साथ कैप्शन लिखा, “के के अपना माई खातिर पूजा करेला।”
सम्बंधित ख़बरें
शाहरुख खान की ‘किंग’ से टला क्लैश, अब नई तारीख पर रिलीज होगी Aneet Padda की ‘शक्ति शालिनी’
‘आप बिहारी है’, जब Shekhar Suman से बोले नितिन गडकरी, शो में छाए हंसी के ठहाके
कान्स 2026 में ब्लैक गाउन पहन Huma Qureshi ने बिखेरा ग्लैमर, तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाया तहलका
Moushumi Chatterjee ने की जीतेंद्र की समय पाबंदी की तारीफ, बोलीं- शूटिंग से एक घंटा पहले हो जाते थे तैयार
अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है गीत
इस गीत की खासियत यह है कि इसे खुद अरविंद अकेला कल्लू ने अपनी मधुर आवाज में गाया है। गीत के बोल प्रिंस प्रियदर्शी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने तैयार किया है। गाने की कोरियोग्राफी अनीश चौधरी ने की है। यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर रिलीज हुआ और इसे प्रशंसकों ने खूब सराहा है।
ये भी पढ़ें- जॉलीएलएलबी 3 को ओजी ने किया चारों खाने चित्त, 3 दिनों में 171 करोड़ का कारोबार
भक्ति और भावनाओं से भरा गीत
‘पूजा माई खातिर ना’ भक्ति और भावनाओं से भरा एक ऐसा गीत है, जो मां दुर्गा के प्रति श्रद्धा को व्यक्त करता है। गाना रिलीज होने के बाद से ही सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर छाया हुआ है। यह गीत स्पॉटिफाई, जियोसावन, एप्पल म्यूजिक, अमेजन म्यूजिक और गाना जैसे कई लोकप्रिय म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
अरविंद अकेला कल्लू के अपकमिंग प्रोजेक्ट
वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके कई प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन में हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ‘मेहमान’ का ट्रेलर मेकर्स ने रिलीज कर दिया है, लेकिन फिल्म की रिलीज के लिए कोई आधिकारिक डेट अभी सामने नहीं आई है। इसके अलावा उनकी रोमांटिक एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जलवा’ का ट्रेलर भी जुलाई 2025 में रिलीज किया गया था। अरविंद ने करियर की शुरुआत गाना ‘बोलता मुरगवा कुकड्डू कू’ से लोकप्रियता हासिल करके की और बाद में ‘दिल भईल दीवाना’ फिल्म से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने कई सुपर हिट भोजपुरी फिल्मों में काम किया है और उनके गाने यूट्यूब पर काफी लोकप्रिय रहते हैं।
