Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

श्रद्धा कपूर का इस भोजपुरी एक्टर से है खास रिश्ता, जानें क्या है इनका फैमिली कनेक्शन

भोजपुरी फिल्मों और टीवी सीरियल से अपनी पहचान बनाने वाले सिकंदर खरबंदा श्रद्धा कपूर के रिश्तेदार हैं। दोनों के बीच खास रिश्ता है। आइए जानते हैं दोनों के बीच फैमिली कनेक्शन क्या है?

  • By अनिल सिंह
Updated On: Jun 09, 2025 | 03:14 PM

सिकंदर खरबंदा और श्रद्धा कपूर का है खास रिश्ता, अजय देवगन के साथ फिल्म में कर चुके हैं काम

Follow Us
Close
Follow Us:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में सपोर्टिंग कैरक्टर निभाने वाले सिकंदर खरबंदा को उनकी असली पहचान टीवी सीरियल्स और भोजपुरी फिल्मों से मिली। वह अभी टीवी इंडस्ट्री और भोजपुरी सिनेमा में सक्रिय हैं और दमदार किरदार निभा रहे हैं। लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि श्रद्धा कपूर के साथ उनका खास रिश्ता है। आइए जानते हैं श्रद्धा कपूर के परिवार और सिकंदर खरबंदा के परिवार के बीच क्या कनेक्शन है?

सिकंदर खरबंदा का असली नाम साहिल खरबंदा है, फिल्मों में आने से पहले उन्होंने अपना नाम बदल लिया था। उनका नाम बदलने के पीछे भी एक दिलचस्प कहानी है। उन्होंने अपना नाम सिकंदर इसलिए रख लिया, क्योंकि यह उनके नाना का नाम था। उनके नाना का नाम सिकंदर लाल कपूर था, जो शक्ति कपूर के पिता थे। मतलब सिकंदर खरबंदा शक्ति कपूर की बहन रेनू खरबंदा के बेटे हैं। शादी के बाद शक्ति कपूर की बहन रेनू कपूर का सरनेम बदल गया था और वह रेनू कपूर से रेनू खरबंदा हो गई थी। उस लिहाज से शक्ति कपूर सिकंदर खरबंदा के मामा हुए और श्रद्धा कपूर सिकंदर खरबंदा की ममेरी बहन, इनके बीच इस फैमिली कनेक्शन कम ही लोग जानते हैं।

ये भी पढ़ें- सिर्फ बेवफा नहीं कातिल भी है सोनम! प्यार, धोखा और कत्ल इस कहानी पर पहले ही बन चुकी है फिल्म

सिकंदर खरबंदा के काम की अगर बात करें तो उन्होंने 2001 में आई फिल्म नागयोनि से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 2009 तक वह बॉलीवुड में सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने टार्जन द वंडर कार फिल्म में अजय देवगन के साथ काम किया। 2002 में आई फिल्म मैंने दिल तुझको दिया में वह सोहेल खान के साथ नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने भोजपुरी फिल्मों का रुख किया।

सिकंदर खरबंदा अब क्या करते हैं 
सिकंदर भोजपुरी सिनेमा की राम बलराम और पांडव जैसी फिल्मों में वह नजर आए। गब्बर सिंह फिल्म में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इसी बीच वह टीवी सीरियल में भी नजर आते रहे। कसौटी जिंदगी की में उन्होंने सपोर्टिंग कैरेक्टर निभाया था और वह अब भी टीवी सीरियल में नजर आते हैं। यह रिश्ता क्या कहलाता है टीवी सीरियल में वह एडवोकेट मनोज के किरदार में नजर आए थे।

Bhojpuri actor sikandar kharbanda relation with shraddha kapoor and shakti kapoor

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 09, 2025 | 03:14 PM

Topics:  

  • Bhojpuri Cinema
  • Bollywood Gossips
  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • Shraddha Kapoor

सम्बंधित ख़बरें

1

Mihir Noyna Marriage Pressure: नॉयना बनाएगी मिहिर पर शादी का दबाव, तुलसी की एंट्री से बढ़ेगी बेचैनी

2

Anupama Spoiler: शादी के मंडप से किडनैप होगी राही, अनुपमा के घर मचेगा हड़कंप

3

Special Story: पर्दे से परे भी कायम रहा रिश्ता, असरानी ने बीमारी में रखा राजेश खन्ना का ख्याल

4

इस एक्ट्रेस की वजह से फिल्मों में नाना पाटेकर ने रखा था कदम, आमिर खान के साथ करना चाहते हैं काम

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.