Bhai Dooj 2025: भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित ये फिल्में छू लेंगी आपका दिल, देखें ये स्पेशल मूवीज
Bhai Dooj 2025 Movies: इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। ऐसे में इस खास मौक पर आप भाई-बहन के रिश्ते पर आधारित ये फिल्में जरूर देखें। जिससे आपके रिश्ते में मिठास और बढ़ेगी।
- Written By: स्नेहा मौर्या
भाई-दूज मूवी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Best Brother Sister Movies: भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट और प्यारे रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस साल भाई दूज 23 अक्टूबर को मनाया जाएगा। यह दिन खास इसलिए भी है क्योंकि बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाकर उसकी लंबी उम्र और खुशहाली की कामना करती है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ बेहतरीन फिल्मों की सूची लेकर आए हैं, जिनमें भाई-बहन के रिश्ते की नोंक-झोंक और प्यार का अनोखा मिश्रण देखने को मिलता है।
धनक
फिल्म ‘धनक’ स्कूल के दिनों की भावुक भाई-बहन की कहानी है। इसमें भाई नेत्रहीन है और उसकी बहन हर रोज़ उसे हाथ पकड़कर स्कूल ले जाती है। बहन का प्यार और विश्वास उसकी आंखें ठीक हो जाने की उम्मीद जगाता है। यह फिल्म भाई-बहन के रिश्ते की मासूमियत और भावनात्मक गहराई को बखूबी पेश करती है। इसे नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर देखा जा सकता है।
दिल धड़कने दो
जोया अख्तर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा ने भाई-बहन के रिश्ते को जीवंत किया है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे वे हर परिस्थिति में एक-दूसरे का साथ देते हैं। इसके अलावा शेफाली शाह, अनिल कपूर, फरहान अख्तर और अनुष्का शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आए। यह फिल्म नेटफ्लिक्स और अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
सम्बंधित ख़बरें
FIR Against Drishyam 3: ‘दृश्यम 3’ पर संकट! किसान ने Mohanlal समेत मेकर्स पर दर्ज कराई FIR,बैन करने की मांग
एयरफोर्स पायलट बनने का सपना देखती थीं Disha Patani, किस्मत ने बना दी बॉलीवुड की ग्लैमरस स्टार
नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद नहीं टूटा ‘Peddi’ का जादू, जानें ‘Hai Jawani To Ishq Hona Hai’ की कमाई
कंगना रनौत की Bharat Bhagya Vidhaata की धीमी ओपनिंग, पहले दिन 1 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू सकी फिल्म
माई ब्रदर निखिल
ओनिर द्वारा निर्देशित ‘माई ब्रदर निखिल’ एक भावनात्मक कहानी है। फिल्म में निखिल की जिंदगी HIV होने के बाद बदल जाती है, लेकिन उसकी बहन अनामिका हमेशा उसके साथ खड़ी रहती है। भाई-बहन के बीच का यह अविचल प्रेम दर्शकों का दिल जीत लेता है। फिल्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है।
सरबजीत
फिल्म ‘सरबजीत’ सच्ची कहानी पर आधारित है। इसमें भाई गलती से पाकिस्तान चला जाता है और उसकी बहन उसे वापस लाने के लिए हर संभव कोशिश करती है। रणदीप हुड्डा और ऐश्वर्या राय मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म भी अमेज़न प्राइम वीडियो पर देखी जा सकती है।
ये भी पढ़ें- भोजपुरी स्टार्स ने मनाई दिवाली, मोनालिसा की कोजी फोटोज से रवि किशन के दीयों संग पोज तक छाया जलवा
इसके अलावा अक्षय कुमार की रक्षा बंधन और आलिया भट्ट की जिगरा में भाई-बहन के रिश्ते की मिठास, संघर्ष और त्याग को भावपूर्ण तरीके से दिखाया गया है। ये भी एक बेहतरीन मूवी है। हालांकि, खास बात ये है कि इन फिल्मों के जरिए भाई दूज पर भाई-बहन के रिश्ते की भावनात्मक और मजेदार झलक देखने को मिलती है। अगर आप इस त्योहार पर भाई-बहन के रिश्ते को और करीब महसूस करना चाहते हैं, तो ये फिल्में जरूर देखें।
