

Maera Mishra Announced Pregnancy: एमटीवी के फेमस रियलिटी शो स्पिट्सविला से टीवी इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मायरा मिश्रा ने अपने फैंस को एक बहुत बड़ी खुशखबरी दी है। मायरा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर ये गुड न्यूज दी है।
जी टीवी पर आने वाले सीरियल भाग्यलक्ष्मी फेम मायरा मिश्रा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट के माध्यम से प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। उन्होंने अपने फैंस को जानकारी दी है कि एक्ट्रेस और उनके पति डॉ राजुल यादव जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं।
एक्ट्रेस मायरा मिश्रा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें उन्होंने अपने मैटरनिटी फोटोशूट की वीडियो क्लिप शेयर की। वीडियो में एक्ट्रेस अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आ रही है। इसके साथ ही उन्होंने एक इमोशनल कैप्शन भी लिखा है।
मायरा ने सोशल मीडिया पर वीडियो के कैप्शन में लिखा कि कुछ राज़ इतने खूबसूरत होते हैं कि उन्हें छिपाया नहीं जा सकता। हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर शुरू हो गया है, और हमारे दिल पहले से ही हमारी सोच से ज़्यादा भरे हुए हैं। दिल की सबसे छोटी सी धड़कन ने हमें मुस्कुराने की सबसे बड़ी वजह दे दी है। बेबी जूनियर जल्द ही आ रहा है।
एक्ट्रेस की इस पोस्ट के सामने आते ही उन्हें बधाई देने का तांता लग गया। कई टीवी सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करके उन्हें इस खुशखबरी के लिए बधाई दी। टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह ने भी मायरा मिश्रा को इसके लिए बधाई दी। इसके अलावा कनिका मान, आशी सिंह, रिद्धिमा पंडित और श्रुति सिन्हा जैसी एक्ट्रेसेस ने भी मायरा को बधाई दी।
मायरा मिश्रा और डॉ. राजुल यादव ने फरवरी 2025 में शादी की थी। दोनों ने 21 फरवरी को परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए थे। मायरा ने अभिनय की दुनिया में अपनी पहचान बनाई है, जबकि उनके पति डॉ. राजुल यादव पेशे से डर्मेटोलॉजिस्ट हैं। अब शादी के बाद दोनों अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं।