एक्ट्रेस की खोज में निकले थे सचिन, मां ने करा दी सुप्रिया से मुलाकात, शूटिंग खत्म होते ही कर दिया इजहार

Supriya Sachin Pilgaonkar: सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर की प्रेम कहानी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। पहली मुलाकात से लेकर शादी की मंजूरी तक, जानिए कैसे एक फिल्म की शूटिंग ने दोनों को करीब ला दिया।
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सचिन और सुप्रिया पिलगांवकर लव स्टोरी(सौ. सोशल मीडिया)
Updated on
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सुप्रिया पिलगांवकर और सचिन पिलगांवकर मनोरंजन जगत की उन जोड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने पर्दे पर साथ काम करने के साथ-साथ निजी जिंदगी में भी एक खूबसूरत रिश्ता कायम रखा है। दोनों की शादी को लगभग 40 साल हो चुके हैं और आज भी उनकी जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती है। सुप्रिया और सचिन ने फिल्मों के अलावा टीवी पर भी साथ काम किया है। उनका शो 'तू तोता तू मैना' दूरदर्शन के लोकप्रिय कार्यक्रमों में गिना जाता है। हालांकि, दोनों की प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं रही।(सौ. सोशल मीडिया)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सुप्रिया पिलगांवकर ने 'द कपिल शर्मा शो' में अपनी और सचिन की लव स्टोरी से जुड़े कई दिलचस्प किस्से शेयर किए थे। उन्होंने बताया था कि सचिन ने उन्हें एक फिल्म की शूटिंग पूरी होने के बाद प्रपोज किया था। उस समय सचिन अपनी मराठी फिल्म 'नवरी मिले नवरियाला' के लिए लीड एक्ट्रेस की तलाश कर रहे थे। इसी दौरान उनकी मां की नजर दूरदर्शन पर सुप्रिया के एक कार्यक्रम पर पड़ी।(सौ. डिजाइन फोटो)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सुप्रिया ने बताया था कि सचिन की मां ने दूरदर्शन पर उनकी परफॉर्मेंस देखी और उन्हें लगा कि वह फिल्म की मुख्य भूमिका के लिए बिल्कुल सही रहेंगी। उन्होंने सचिन को सुप्रिया के बारे में बताया और उन्हें फिल्म में कास्ट करने की सलाह दी। सुप्रिया के मुताबिक, शो के क्रेडिट से सचिन को पता चला कि वह गोवा से हैं। उनकी मां की सलाह ने सचिन के मन में सुप्रिया को लेकर एक खास विचार जरूर पैदा कर दिया था।(सौ. Instagram)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच रोमांस जैसा कुछ नहीं था। सचिन उस समय इस बात को लेकर भी असमंजस में थे कि अगर वह शूटिंग के दौरान सुप्रिया को प्रपोज करेंगे और जवाब ना में आया, तो इसका फिल्म पर क्या असर पड़ेगा। इसी वजह से उन्होंने फिल्म की शूटिंग पूरी होने का इंतजार किया। शूटिंग खत्म होने के बाद सचिन ने आखिरकार सुप्रिया के सामने अपने दिल की बात रखी। सुप्रिया ने उनका प्रपोजल स्वीकार कर लिया और यहीं से दोनों के रिश्ते की नई शुरुआत हुई।(सौ. सोशल मीडिया)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
हालांकि, दोनों का रिश्ता शादी तक पहुंचाना इतना आसान नहीं था। सुप्रिया के माता-पिता शुरुआत में इस शादी के लिए तैयार नहीं थे। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले कलाकारों को लेकर कुछ आशंकाएं थीं। इसके बाद सचिन ने उन्हें अपने काम और परिवार के बारे में समझाया। उन्होंने यह भी बताया कि वह 'नदिया के पार' जैसी पारिवारिक फिल्म का हिस्सा रह चुके हैं। धीरे-धीरे सुप्रिया के माता-पिता का भरोसा बढ़ा और उन्होंने इस रिश्ते के लिए अपनी सहमति दे दी। (सौ. Instagram)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर ने शादी के बाद भी मनोरंजन की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाए रखी। दोनों ने अपने करियर और परिवार के बीच खूबसूरत संतुलन कायम किया। आज करीब 38 साल बाद भी सुप्रिया और सचिन की जोड़ी को इंडस्ट्री की पसंदीदा जोड़ियों में गिना जाता है। उनकी कहानी बताती है कि कभी-कभी एक मुलाकात, परिवार की एक सलाह और सही समय पर कही गई दिल की बात जिंदगी का सबसे खूबसूरत रिश्ता बना सकती है।(सौ. Instagram)
Sachin Pillgaonkar And Supriya Pillgaonkar
सुप्रिया और सचिन पिलगांवकर की बेटी भी अपने माता पिता के नक्शे कदम पर चलते हुए एक्टिंग की दुनिया में जाना पहचाना नाम हासिल कर चुकी है। उन्होंने मिर्जापुर समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और अपने माता पिता का नाम रोशन किया है। (सौ. Instagram)

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live
navbharatlive.com