Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Manoj Santoshi Death: ‘भाभी जी घर पर हैं’ के राइटर मनोज संतोषी का 49 साल की उम्र में निधन, काफी समय से थे बीमार

Manoj Santoshi Death: टीवी इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पॉपुलर शो भाभी जी घर पर हैं के लेखक मनोज संतोषी का निधन हो गया है। उन्होंने 49 साल की उम्र में लीवर की बीमारी के कारण दुनिया को अलविदा कह दिया है।

  • Written By: स्नेहा मौर्या
Updated On: Mar 25, 2025 | 07:29 AM

मनोज संतोषी निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई:‘भाभी जी घर पर हैं’ टीवी का पॉपुलर शो है। लेकिन इसी बीच इस शो से एक दुखद खबर सामने आई है। दरअसल, टीवी की दुनिया में एक से बढ़कर एक शो लिखने वाले राइटर मनोज संतोषी का निधन हो गया है। लेखक काफी समय लिवर संबंधी बीमारी का सामना कर रहे थे। छोटे पर्दे के सितारों और दर्शकों को उनके निधन से बड़ा झटका लगा है।

हालांकि, मनोज संतोषी का निधन अस्पताल में इलाज के दौरान हुआ है। दिग्गज राइटर लंबे समय से लिवर संबंधी स्वास्थ्य समस्या का सामना कर रहे थे। इलाज के दौरान वह जिंदगी की जंग हार गए और उनकी मौत हो गई। सोशल मीडिया पर लोग उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। टीवी की दुनिया से जुड़े सेलेब्स भी उनके निधन पर शोक व्यक्त कर रहे हैं।

भाभी जी घर पर हैं सीरियल में अंगूरी भाभी का रोल निभा चुकी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में राइटर मनोज संतोषी के निधन की पुष्टि की है। शिल्पा बिग बॉस की विनर भी रह चुकी हैं। उन्होंने संतोषी के निधन पर शोक जताया है।

सम्बंधित ख़बरें

Alia Bhatt का पत्ता साफ! ‘Raazi’ रीमेक में Yami Gautam निभा सकती हैं सहमत का रोल, फिल्म की चर्चा हुई तेज

कराची ब्लास्ट में बाल-बाल बचे थे Sonu Nigam, मौत के साए में भी नहीं रोका कॉन्सर्ट, फिर याद किए वो दिन

Dhurandhar 2 की सक्सेस के बीच SRK संग दिखे Ranveer Singh, क्या खत्म हुई नाराजगी? फैंस ने उठाए सवाल

को-एक्टर्स के बर्ताव से परेशान होकर Arshad Warsi ने छोड़ीं बड़ी फिल्में, खुद किया चौंकाने वाला खुलासा

मनोष संतोषी लिवर कैंसर से पीड़ित थे। 23 मार्च को सिकंदराबाद के एक अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उनका लिवर ट्रांसप्लांट होना था, लेकिन जटिलताओं के कारण उनकी मौत हो गई। इंडिया टूडे से बातचीत में शिल्पा शिंदे ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप भी लगाया है। शिल्पा का कहना है कि इस मामले की पूरी डिटेल्स वह सही समय आने पर शेयर करेंगी। बता दें कि मनोज संतोषी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। एक्ट्रेस कविता कौशिक ने भी उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ करते हुए सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी।

मनोज संतोषी के बारे में बता दें कि वह कई पॉपुलर सीरियल्स लिख चुके हैं। इस लिस्ट में हप्पू की उलटन पलटन, एफआईआर, भाभी जी घर पर हैं और ‘जीजा जी छत पर हैं’ जैसे शोज शामिल हैं। उनकी सीरियल्स की खास बात थी कि लोग उन्हें मनोरंजन के लिए परिवार के साथ बैठकर देखते थे।

मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

टीवी शोज के राइटर मनोष संतोषी को मुंबई उनका सिंगर बनने का सपना लाया था। हालांकि, एक लेखक से खास मुलाकात होने के बाद उन्होंने इसमें ही अपना करियर बना लिया। इतना ही नहीं, वह कुछ फिल्मों में बतौर एक्टर भी नजर आ चुके हैं।

 

Bhabiji ghar par hai writer manoj santoshi dies at 49 due to liver ailment

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 25, 2025 | 07:29 AM

Topics:  

  • Celebrity News
  • Entertainment News
  • TV Gossip

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.