Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • TVK Rally Stampede |
  • Shardiya Navratri |
  • Asia Cup 2025 |
  • Bihar Assembly Elections 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

युजवेंद्र चहल के टीशर्ट पर लिखा था खास संदेश, बिना कुछ बोले कह दी बड़ी बात

Yuzvendra Chahal During Divorce With Dhanashree Verma: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। दोनों बांद्रा कोर्ट में फैसले के वक्त मौजूद थे। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों के तलाक को मंजूरी दे दी है।

  • By अनिल सिंह
Updated On: Mar 20, 2025 | 04:47 PM

बी योर ओन शुगर डैडी, तलाक पर आखिरी मुलाकात में युजवेंद्र ने धनश्री को दिया संदेश!

Follow Us
Close
Follow Us:

Be Your Own Sugar Daddy: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक हो चुका है। बांद्रा के फैमिली कोर्ट में उनके तलाक को मंजूरी दी। बांद्रा के फैमिली कोर्ट में तलाक के फैसले के वक्त युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा दोनों मौजूद थे। युजवेंद्र चहल ने ब्लैक कलर की टीशर्ट पहन रखी थी, वह उसके माध्यम से एक संदेश देते हुए नजर आए। टीशर्ट पर एक कोट लिखा हुआ नजर आ रहा है। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि उन्होंने बिना कुछ बोले ही बड़ी बात कह दी है। उनके शर्ट पर लिखा था, ‘बी योर ओन सूगर डैडी’ सोशल मीडिया पर अब इसे धनश्री को लेकर कहा गया वक्तव्य बताया जा रहा है। सोशल मीडिया पर यूजर्स यह कह रहे हैं कि यह संदेश धनश्री वर्मा के लिए लिखा हुआ है।

शुगर डैडी का मतलब होता है कोई अमीर बूढ़ा व्यक्ति जो किसी छोटी महिला से पैसे या उपहार के बदले में शारीरिक संबंध रखना चाहता हो। सोशल मीडिया पर युजवेंद्र चहल के टी शर्ट पर लिखे हुए वाक्य पर अब बहस छिड़ गई है, कुछ यूजर्स का मानना है कि यह उन्होंने खासतौर पर इस मौके पर पहना था ताकि वह बिना कुछ कह एक बड़ा संदेश दे सकें। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स को उनका यह अंदाज काफी पसंद आया है, तो कुछ इस पर उनकी आलोचना कर रहे हैं, कि जिसके साथ तलाक ले रहे हो उसके साथ इस तरह का बर्ताव नहीं किया जाना चाहिए।

ये भी पढ़ें- दर्शकों को खुश रखने में मददगार रहा बॉलीवुड, यहां है कुछ खुशी के मंत्र

युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा की बात करें तो 2020 में दोनों ने शादी की थी। लॉकडाउन के दौरान इनके बीच करीबी बढ़ी थी। लेकिन यह शादी ज्यादा समय तक नहीं चल पाई 2 साल के भीतर ही दोनों के बीच मतभेद पैदा हो गया। जून 2022 में दोनों ने अलग होने का फैसला किया और उसके बाद से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। हाल फिलहाल में दोनों ने तलाक के लिए कदम आगे बढ़ाया था और अब दोनों तलाक ले चुके हैं। दोनों की राहें अब सदा के लिए अलग हो गई है। धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल दोनों ही इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। धनश्री वर्मा ने फिल्म इंडस्ट्री में अपने काम की शुरुआत कर दी है, तो वहीं युजवेंद्र चहल आने वाले मैच की तैयारी में जुटे हुए हैं। तलाक को लेकर दोनों बीते काफी समय से सुर्खियों में हैं।

Be your own sugar dady printed on t shirt of yuzvendra chahal during divorce with dhanashree verma

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Mar 20, 2025 | 04:47 PM

Topics:  

  • Dhanashree Verma
  • Divorce
  • Entertainment News
  • Yuzvendra Chahal

सम्बंधित ख़बरें

1

बिजली गुल…7 घंटे विजय के इंतजार में भीड़ बेहाल, भूख-प्यास से तड़पे लोग, ऐसी है भगदड़ की कहानी

2

फिल्मी है थलपति विजय और पत्नी संगीता की प्रेम कहानी, 1000 करोड़ है दंपति की नेट वर्थ

3

120 Bahadur: लता मंगेशकर की जयंती पर 120 बहादुर का टीजर 2 लॉन्च

4

ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी ने भारत रत्न लता मंगेशकर को किया याद, जयंती पर शेयर किया वीडियो

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.