Babil Khan Debut: बाबिल खान अब मलयालम सिनेमा में करेंगे डेब्यू, बोले- यह मेरे करियर का नया और खास अध्याय है
Babil Khan Film Gandhi Bazaar Sunday Market: बाबिल खान जल्द मलयालम फिल्म गांधी बाजार संडे मार्केट में नजर आएंगे। अभिनेता ने इसे अपने करियर का नया अध्याय बताते हुए मलयालम सिनेमा के प्रति उत्साह जताया।
- Written By: सोनाली झा
बाबिल खान की मलयालम फिल्म गांधी बाजार संडे मार्केट (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Babil Khan Malayalam Debut: दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बेटे बाबिल खान ने बहुत कम समय में अपनी अलग पहचान बना ली है। अब वह अपने करियर में एक और बड़ा कदम उठाने जा रहे हैं। बाबिल जल्द ही मलयालम सिनेमा में नजर आने वाले हैं। उन्होंने अपनी नई फिल्म ‘गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में शुरू कर दी है।
इस फिल्म को लेकर बाबिल काफी उत्साहित नजर आए। उनका कहना है कि मलयालम सिनेमा में एंट्री लेना उनके लिए करियर का नया अध्याय है। साथ ही एक ऐसा सफर भी है जिसे शुरू करने के लिए वह खुद को खुशकिस्मत मानते हैं। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर फिल्ममेकर बाबू जनार्दन कर रहे हैं। फिल्म में बाबिल खान के साथ कई जाने-माने कलाकार भी नजर आएंगे। इनमें अपर्णा बालमुरली, दीपक परमबोल, निखिल नायर, जॉनी एंटनी, जगदीश, सुधीर करमना, अथमिया राजन और जयशंकर जैसे कलाकार शामिल हैं।
बाबिल खान ने कही ये बात
बाबिल खान ने मलयालम सिनेमा को लेकर कहा कि मलयालम फिल्मों का मेरे दिल में हमेशा से खास स्थान रहा है। वहां की फिल्मों में कहानियों को संवेदनशीलता और इमोशनल गहराई के साथ पेश किया जाता है। एक अभिनेता के तौर पर मैं हमेशा खुद को नई परिस्थितियों में डालकर सीखने की कोशिश करता हूं। असली विकास तभी होता है, जब कलाकार अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलकर नए लोगों, नई भावनाओं और नई दुनिया को अपनाता है।
सम्बंधित ख़बरें
Lock Upp 2: ‘मुझे छुआ और आगे…’ Ram Kapoor ने सुनाई बचपन के शोषण की दर्दनाक कहानी, शो में छलका दर्द
सिर्फ 50 रुपये लेकर मुंबई पहुंचे थे राजेंद्र कुमार, सुपरस्टार बनने के बाद भी बेचना पड़ा था अपना सबसे लकी बंगला
लाल साड़ी में दुल्हन बनीं आकांक्षा रंजन कपूर, फिल्ममेकर शरण शर्मा संग शादी की पहली तस्वीरें हुईं वायरल
S Janaki Death: गायिका एस. जानकी का 88 वर्ष की उम्र में निधन, छोड़ गईं 48 हजार से ज्यादा गीतों की विरासत
सिलिगुड़ी में शूटिंग को लेकर उत्साहित दिखे बाबिल खान
बाबिल खान ने आगे कहा कि गांधी बाजार संडे मार्केट’ की शूटिंग शुरू करना मेरे लिए बेहद खास अनुभव है। सिलिगुड़ी में शूटिंग करते हुए मैं काफी उत्साहित महसूस कर रहा हूं। मैं इस फिल्म के जरिए खुद को एक नए तरीके से खोजने की कोशिश कर रहा हूं और मुझे उम्मीद है कि दर्शकों को भी यह सफर पसंद आएगा। बाबिल ने निर्देशक बाबू जनार्दन और फिल्म की पूरी टीम की भी तारीफ की।
अनुभवी कलाकारों के साथ काम कर खुश है बाबिल खान
बाबिल ने कहा कि इतने अनुभवी और प्रतिभाशाली कलाकारों के साथ काम करना मेरे लिए सीखने का शानदार मौका है। मैं हमेशा ऐसी कहानियों का हिस्सा बनना चाहता हूं, जो सिर्फ मनोरंजन तक सीमित न हों, बल्कि लोगों पर गहरा असर छोड़ें। एक अभिनेता के साथ-साथ मैं एक बेहतर इंसान बनने की कोशिश भी करता हूं और यह फिल्म मुझे वही मौका दे रही है।
