

Ranveer Singh FWICE Ban Update: फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने ने रणवीर सिंह के खिलाफ नॉन कॉपरेशन डायरेक्टिव जारी किए जाने के बाद उनको मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। दरअसल रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई ने बैन लगा दिया है। उन्हें फिल्म इंडस्ट्री में काम नहीं करने के लिए कहा गया। बता दें कि ये फैसला रणवीर सिंह के डॉन-3 मूवी करने से इंकार के तहत किया गया। वहीं इसी कड़ी में रणवीर सिंह को आज सुबह तड़के मास्क लगाए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।
अभिनेता रणवीर सिंह मंगलवार सुबह एयरपोर्ट पर नजर आए। जहां उन्होंने अपने चहेरे पर मास्क लगा रखा था। और साथ में आंखों पर काले चश्मे भी पहने हुए थे। इस दौरान अभिनेता रणवीर सिंह अपनी गाड़ी से उतरते हुए दिखाई दिए। रणवीर ने सिंपल सफेद रंग का कुर्ता-पजामा और काले रंग की नेहरू जैकेट कैरी कर रखी थी। रणवीर सिंह इस दौरान अपने चेहरे को छुपाते हुए दिखाई दिए। उनके साथ उनके सिक्योरिटी गार्ड भी दिखाई दिए।
खबरों के अनुसार रणवीर सिंह के खिलाफ एफडब्ल्यूआईसीई ने बीते सोमवार को एक प्रेस वार्ता करते हुए प्रतिबंध लगाए जाने की सूचना दी थी। फेडरेशन का कहना है कि समस्या का समाधान होने तक उनके सदस्य रणवीर के साथ सहयोग नहीं करेंगे। संस्थान ने फिल्म डॉन-3 के निर्माताओं की उस मांग का भी सहयोग किया जिसमें कथित तौर पर हुए 45 करोड़ के प्री-प्रोडक्शन नुकसान की बात कही गई। बता दें कि ये नुकसान डॉन-3 के मेकर्स ने तब उठाया था, जब रणवीर सिंह फिल्म को शूटिंग से पहले ही छोड़कर चले गए थे।
इस सूचना के तुरंत बाद रणवीर सिंह ने अपने प्रवक्ता के जरिए एक ऑफिशियल अनाउसमेंट करके बयान जारी किया कि 'रणवीर सिंह फिल्म जगत और डॉन फ्रेंचाइजी से जुड़े सभी लोगों का बहुत सम्मान करते हैं। डॉन-3 से जुड़े हालिया घटनाक्रमों के दौरान, उन्होंने जानबूझकर चुप्पी साधे रखी, क्योंकि उनका मानना है कि प्रोफेशनल चर्चाओं और पर्सनल रिलेशन को गरिमा, परिपक्वता और आपसी सम्मान के साथ ही संभालना चाहिए'।
धुरंधर स्टार रणवीर सिंह के प्रवक्ता ने कहा कि 'समय के साथ कई तरह की बातें और अटकलें सामने आई हैं। लेकिन रणवीर ने कभी भी पब्लिकली जवाब देना या अटकलों में योगदान देना जरूरी नहीं समझा। उनका पूरा फोकस अपने काम और आगे के कमिटमेंट्स पर है। ऐसे पलों में संयम और शालीनता बनाए रखना हमेशा से उनका फैसला रहा है और वे इसी रुख को बनाए रखेंगे'।