-
रवि, 9 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5 Prabhas Film Slowdown
‘बाहुबली: द एपिक’ की कमाई में गिरावट, फिर भी 5वें दिन बनाया नया रिकॉर्ड, पीछे छोड़ी कई नई फिल्में
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bahubali The Epic Collection: प्रभास स्टारर ‘बाहुबली: द एपिक’ ने वीकेंड पर धमाकेदार शुरुआत की थी, लेकिन वीकडेज में इसकी रफ्तार धीमी पड़ गई। ऐसे में चलिए 5वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जानते हैं...

‘बाहुबली: द एपिक’ (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Baahubali The Epic Box Office Collection Day 5: एस.एस. राजामौली की ब्लॉकबस्टर गाथा को नए अंदाज में पेश करने वाली फिल्म ‘बाहुबली: द एपिक’ 31 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। प्रभास, राणा दग्गुबाती, अनुष्का शेट्टी और तमन्ना भाटिया स्टारर इस रीमास्टर्ड एडिट वर्जन ने रिलीज के शुरुआती दिनों में शानदार प्रदर्शन किया था। हालांकि, वीकडेज में फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली है।
दरअसल, फिल्म ने गुरुवार के प्रीमियर शो से 1.15 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि शुक्रवार को इसने 9.65 करोड़ रुपये का मजबूत ओपनिंग कलेक्शन दर्ज किया। दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 7.25 करोड़ और रविवार को 6.3 करोड़ रुपये का बिज़नेस किया। यानी वीकेंड पर ‘बाहुबली: द एपिक’ का कुल कलेक्शन 24 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया था।
‘बाहुबली: द एपिक’ की वीकडेज में गिरी रफ्तार
चौथे दिन यानी सोमवार को फिल्म की कमाई में भारी गिरावट आई और इसने केवल 1.65 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार (5वें दिन) फिल्म ने 1.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसके साथ ही ‘बाहुबली: द एपिक’ का कुल भारत नेट कलेक्शन अब 27.60 करोड़ रुपये हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Disha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Spider Man: Brand New Day: 10वें दिन टॉम हॉलैंड की फिल्म ने मचाया तहलका, 376 करोड़ के पार नेट कलेक्शन
KBC 18 Promo: चौथी शादी कब करेंगे? गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी पर आमिर खान की खिंचाई, यूजर्स ने किए कमेंट्स
वर्ल्डवाइड कलेक्शन में पर पड़ा भी असर
फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब तक 41.85 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। हालांकि ग्रोथ अब धीमी पड़ गई है, लेकिन क्रिटिक्स मानते हैं कि फिल्म अपने दूसरे वीकेंड पर दोबारा रफ्तार पकड़ सकती है, खासकर साउथ बेल्ट में जहां प्रभास की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है।
दिलचस्प बात यह है कि ‘बाहुबली: द एपिक’ अब भारत की तीसरी सबसे बड़ी री-रिलीज़ फिल्म बन गई है। इसने थलपति विजय और त्रिशा स्टारर ‘घिल्ली’ के 26.5 करोड़ रुपये के री-रिलीज़ कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। वहीं, इसने सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘धड़क 2’ (24.24 करोड़) और राजकुमार राव की ‘मालिक’ (26.36 करोड़) को भी पछाड़ दिया है।
ये भी पढ़ें- बॉलीवुड मूवीज में दिखा वुमेन क्रिकेट का असली दम, सपनों के लिए तोड़ी हर दीवार, देखें कौन सी है बेस्ट
क्या है फिल्म की खासियत?
‘बाहुबली: द एपिक’ दरअसल ‘बाहुबली: द बिगिनिंग’ (2015) और ‘बाहुबली 2: द कन्क्लूजन’ (2017) का संयुक्त एडिट वर्जन है। 5 घंटे से ज़्यादा की दोनों फिल्मों को मिलाकर इसकी अवधि 3 घंटे 44 मिनट कर दी गई है। रीमास्टरिंग के दौरान विजुअल्स और साउंड को बेहतर बनाया गया है, जिससे दर्शकों को नया सिनेमैटिक अनुभव मिले। हालांकि वीकडेज में फिल्म की कमाई थम सी गई है, लेकिन इसके नाम एक और रिकॉर्ड जुड़ गया है, री-रिलीज के दौर में भी ‘बाहुबली’ का जादू कायम है।
Baahubali the epic box office collection day 5 prabhas film slowdown
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
मिर्जापुर: द मूवी के नए पोस्टर्स ने बढ़ाया बज, ट्रेलर से पहले कालीन, मुन्ना और गुड्डू की दमदार वापसी
Aug 09, 2026 | 04:22 PMदेवास लव जिहाद केस में युवती के गंभीर आरोप, बोली- पहचान छिपाकर बनाए संबंध, निजी वीडियो से किया ब्लैकमेल
Aug 09, 2026 | 04:22 PMवाराणसी में कांवड़ मार्ग पर सख्ती: 44 वाहन सीज और 1810 के चालान, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग हटाने के निर्देश
Aug 09, 2026 | 04:12 PMअमरावती में राहुल रावेकर हत्याकांड का खुलासा, 550 मोबाइल नंबरों से मिला अहम सुराग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMDisha Patani Fitness Secrets: जिम में सिर्फ कार्डियो नहीं, ये वर्कआउट बनाता है एक्ट्रेस को फिट और स्ट्रॉन्ग
Aug 09, 2026 | 04:09 PMममता बनर्जी पर हमला…कांचरापाड़ा में कार पर फेंकी गईं ईंटें, लोगों ने दीदी पर फेंका जूता-कीचड़- देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 04:06 PMShare Market Outlook: सोमवार को कैसा रहेगा शेयर बाजार? ये फैक्टर्स तय करेंगे मार्केट की चाल, जानें पूरी डिटेल
Aug 09, 2026 | 04:01 PMवीडियो गैलरी

JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM
यूनिवर्सिटी से मीडिया तक RSS के प्रचारक, प्रयागराज में गरजे राहुल गांधी, सरकार पर बोला तीखा हमला; देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:34 PM
15 दिन से भूख हड़ताल पर देवेंद्र नाथ महतो! उग्र हुआ JPSC-JSSC छात्रों का आंदोलन, देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:06 PM
सोनीपत वीडियो कॉल अंतिम संस्कार में सबसे बड़ा मोड़! वृद्धाश्रम के संचालक ने खोला 5100 रुपये का असली राज- VIDEO
Aug 07, 2026 | 10:47 PM












