Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Baaghi 4 Box Office Collection: ‘बागी 4’ का कलेक्शन घटा, जानें फिल्म की 6 दिन की कमाई

Baaghi 4 Collection: बागी 4 ने रिलीज़ के 6 दिनों में 42 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। 80 करोड़ रुपये बजट वाली इस फिल्म को अब लागत निकालने के लिए दूसरे वीकेंड पर उछाल की जरूरत है।

  • Written By: सोनाली झा
Updated On: Sep 11, 2025 | 09:12 AM

बागी 4 का कलेक्शन घटा

Follow Us
Close
Follow Us:

Baaghi 4 6 Day Collection: टाइगर श्रॉफ और संजय दत्त की एक्शन थ्रिलर ‘बागी 4’ 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म की एडवांस बुकिंग अच्छी रही और इसकी ओपनिंग डबल डिजिट में हुई। ओपनिंग वीकेंड तक फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई की, लेकिन वीकडेज़ में आते ही इसके कलेक्शन में गिरावट दर्ज की जा रही है।

ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बागी 4’ ने छठे दिन यानी बुधवार को लगभग 2.25 करोड़ रुपए का कारोबार किया। इसी के साथ फिल्म का कुल 6 दिनों का कलेक्शन 42 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है। फिल्म ने पहले दिन 12 करोड़ की कमाई की, जबकि दूसरे दिन 9.25 करोड़ का कलेक्शन किया और तीसरे दिन 10 करोड़ का बिजनेस किया। फिल्म ने चौथे दिन 4.5 करोड़ और पांचवें दिन 4 करोड़ की कमाई की। बागी 4 का टटोल कलेक्शन 42 करोड़ रुपए हो गए हैं।

पब्लिक का रिस्पॉन्स

‘बागी 4’ में टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरना कौर संधू ने अहम भूमिकाएं निभाई हैं। निर्देशन ए. हर्षा ने किया है। दर्शकों को टाइगर के एक्शन और स्टंट खूब पसंद आए। लेकिन कहानी को लेकर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं मिलीं। कई लोगों का कहना है कि फिल्म में नया पन नहीं है और इमोशनल अपील भी उतनी स्ट्रॉन्ग नहीं रही।

सम्बंधित ख़बरें

दुबई अटैक के बाद मस्कट में फंसीं Ameesha Patel, सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द, बोलीं- ये जंग कब खत्म होगी

Thalapathy Vijay बने पुष्पाराज, तृषा कृष्णन के बर्थडे पर बदली सियासत, पुष्पा 2 से मिलती दिखी चुनावी कहानी

ममता बनर्जी की हार पर Vivek Agnihotri का बड़ा बयान, बोले- अब बंगालवासियों बिना डर सिर ऊंचा करके चल सकते हैं

Met Gala 2026 में करण जौहर का जलवा, ड्रामैटिक केप पहन बने फैशन आइकॉन, मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में लूटी महफिल

क्या वसूल पाएगी बजट?

‘बागी 4’ का बजट करीब 80 करोड़ रुपए है। 6 दिनों में फिल्म ने अपना आधा बजट वसूल कर लिया है। ऐसे में अगर दूसरे वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आता है, तो इसकी लागत निकालने की उम्मीद है। हालांकि, बजट से ज्यादा कमाई करने के लिए फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर स्थिर रहना होगा। फिलहाल फिल्म की कमाई रोजाना कम हो रही है। ऐसे में देखने वाली बात होगी कि क्या वीकेंड पर इसमें उछाल आता है और क्या यह फिल्म लागत से ज्यादा कलेक्शन कर पाएगी।

ये भी पढ़ें- ‘सैयारा’ का हुआ ओटीटी प्रीमियर कंफर्म, जानें कब Netflix पर दस्तक देगी फिल्म

बागी 4 की कहानी

टाइगर श्रॉफ, संजय दत्त, सोनम बाजवा और हरना कौर संधू इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। वहीं विवेक अग्निहोत्री की द बंगाल फाइल्स भी इसे तगड़ा कॉम्पटीशन दे रही थी लेकिन हार गई। इस फिल्म पर बॉलीवुड में जबरदस्त एक्शन जॉनर को फिर से जीवित करने का प्रेशर था क्योंकि फैंस को उम्मीद काफी ज्यादा थी।

Baaghi 4 box office collection film collection drops check out 6 day earnings

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Sep 11, 2025 | 09:12 AM

Topics:  

  • Bollywood News
  • Box Office Collection
  • Entertainment News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.