सोशल मीडिया की नेगेटिविटी पर छलका Ayushmann Khurrana का दर्द, बोले- अच्छी फिल्म हमेशा जीतती है
Ayushmann Khurrana Statement: आयुष्मान खुराना ने कहा कि धुरंधर को भी शुरुआत में नेगेटिव रिएक्शन मिली थीं, लेकिन रिलीज के बाद फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया और एक नया बेंचमार्क बना दिया।
- Written By: सोनाली झा
आयुष्मान खुराना (फोटो-सोशल मीडिया)
Ayushmann Khurrana Reaction On Dhurandhar: एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ की रिलीज को लेकर उत्साहित हैं। इस बीच प्रमोशन में जुटे एक्टर ने फिल्मों पर सोशल मीडिया के पड़ने वाले असर को लेकर अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि आजकल ट्रेलर या टीजर रिलीज होते ही लोग आलोचना शुरू कर देते हैं, लेकिन अच्छी फिल्में हमेशा लोगों का दिल जीत लेती हैं।
आयुष्मान खुराना ने बातचीत में एक्टर रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ का उदाहरण देते हुए कहा कि इसके फर्स्ट लुक और ट्रेलर को शुरुआत में काफी नेगेटिव रिएक्शन मिली थीं, लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद इसने लाखों दर्शकों का दिल जीत लिया। हर एक्टर अपने करियर की शुरुआत में एक ‘हनीमून पीरियड’ से गुजरता है।
आयुष्मान खुराना ने कही ये बात
आयुष्मान ने कहा कि आपको सबका प्यार मिलता है। लेकिन, कुछ सालों बाद, जब आप अपने करियर के शिखर पर पहुंच जाते हैं, तो आलोचना भी मिलती है। लेकिन लोग अंडरडॉग यानी संघर्षरत व्यक्ति का साथ देते हैं। जब आप संघर्ष से पार पा जाते हैं तो लोग आलोचना करने लगते हैं। हम ऐसे दौर में जी रहे हैं, जहां सभी से प्यार एक जैसा नहीं मिल सकता।
सम्बंधित ख़बरें
मिर्जापुर में मुन्ना भैया नहीं थे दिव्येंदु शर्मा पहली पसंद, बबलू पंडित का रोल हुआ था ऑफर, फिर ऐसे पलटी किस्मत
जब बिंदु ने बिकिनी पहनने से कर दिया था साफ इनकार, दो घंटे तक रुकी रही यश चोपड़ा की फिल्म ‘जोशीला’ की शूटिंग
‘इश्क कमीना’ के नए वर्जन पर हुमा कुरैशी का बड़ा बयान, बोलीं- ‘मैं नर्वस थी, लेकिन किसी की नकल नहीं की’
कृति सैनन के कथित बॉयफ्रेंड की दूसरी लड़की संग तस्वीरों ने मचाई हलचल, सोशल मीडिया पर उठे ब्रेकअप के सवाल
आयुष्मान खुराना ने धुरंधर पर की थी बात
पहले भी आलोचना होती थी, लेकिन अब सोशल मीडिया की वजह से वह सार्वजनिक हो गई है। पहले हम ऐसी बातें चाय की दुकान, सैलून या कोने में सुनते थे, अब सोशल मीडिया पर खुलकर चर्चा होती है। ‘धुरंधर’ के बारे में बात करते हुए आयुष्मान खुराना ने कहा की मुझे पर्सनली ‘धुरंधर’ का ट्रेलर बहुत पसंद आया था, लेकिन उसके आसपास बहुत ज्यादा नेगेटिविटी थी। मुझे समझ नहीं आया कि इतनी नेगेटिविटी क्यों थी। फिल्म ने क्या जबरदस्त कमाल दिखाया है। यह सच में एक शानदार फिल्म है।
आयुष्मान खुराना ने की फिल्म की तारीफ
आयुष्मान खुराना ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि यह एक बेंचमार्क है। इसकी कोई मिसाल नहीं है। अब इस बेंचमार्क को तोड़ना बहुत मुश्किल होगा। अच्छी फिल्म मेकिंग और अच्छी कहानी हमेशा चलती है। चाहे वह ’12वीं फेल’ जैसी छोटी फिल्म हो या ‘धुरंधर’ जैसी बड़ी फिल्म।
