‘थामा’ की एडवांस बुकिंग में मचा धमाल, आयुष्मान-रश्मिका की फिल्म ने पहले ही दिन दिखाया जादू
Thama Advance Booking Start: थामा ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, एडवांस बुकिंग के पहले दिन ही PVR-INOX में 4000 से अधिक टिकट्स बिक चुके हैं।
- Written By: सोनाली झा
थामा की एडवांस बुकिंग में मचा धमाल
Thama Advance Booking: आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘थामा’ इस हफ्ते सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फिल्म ने रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर हलचल मचा दी है। मैडॉक फिल्म्स के हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का हिस्सा यह फिल्म दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज क्रिएट कर चुकी है। फैंस न सिर्फ ट्रेलर और गानों को पसंद कर रहे हैं, बल्कि एडवांस बुकिंग में भी फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने एडवांस बुकिंग के पहले ही दिन PVR-INOX में लगभग 4000 टिकट्स की बिक्री कर ली है। ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि मौजूदा रफ्तार को देखते हुए फिल्म दिन के अंत तक 15,000 टिकट्स का आंकड़ा पार कर सकती है। फिल्म की रिलीज 21 अक्टूबर को तय है, और दिवाली वीकेंड का फायदा ‘थामा’ को मिलने की पूरी उम्मीद है।
फिल्म का भारी-भरकम बजट
यह एक वैम्पायर लव स्टोरी और कॉमेडी का दिलचस्प मिक्स है, जिससे दर्शक पहले से ही प्रभावित नजर आ रहे हैं। हॉरर और ह्यूमर का यह यूनिक कॉम्बिनेशन हिंदी सिनेमा में कुछ नया लेकर आ रहा है। मैडॉक फिल्म्स की इस मेगा प्रोजेक्ट का कुल बजट करीब 125 करोड़ रुपये बताया जा रहा है, जिसमें से ₹20 करोड़ केवल मार्केटिंग और प्रमोशन पर खर्च किए गए हैं। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) पर कई नामी इंटरनेशनल स्टूडियोज ने काम किया है, जिससे ‘थामा’ को एक इंटरनेशनल लुक देने की कोशिश की गई है।
सम्बंधित ख़बरें
Anup Jalota Birthday: 37 साल छोटी एक्ट्रेस के साथ जुड़ा नाम, भजन से बनाई पहचान, विवादों ने भी बटोरी सुर्खियां
फिल्मों में निभाते थे शराबी का किरदार, असल जिंदगी में कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाया, जानिए जॉनी वॉकर की कहानी
Sanjay Dutt Birthday: स्टारडम के बीच मौत के बेहद करीब पहुंच गए थे संजय दत्त, फिर एक घटना ने बदल दी पूरी कहानी
Ramayana Trailer: रामायण के ट्रेलर का इंतजार खत्म, ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज होगा रणबीर कपूर की फिल्म का ट्रेलर
ये भी पढ़ें- चाहत पांडे ने बताया कैसा चाहिए जीवनसाथी, बोलीं- वफादारी, ईमानदारी, मेहनत और सम्मान जरूरी
बॉक्स ऑफिस क्लैश
फिल्म का ट्रेलर लॉन्च इवेंट भी बेहद खास रहा, जिसमें मैडॉक हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स का नया लोगो भी पहली बार सामने आया। फिल्म की यूनिवर्स एक्सपेंशन रणनीति को दर्शक लेकर काफी उत्साहित हैं, क्योंकि यह यूनिवर्स अब धीरे-धीरे “मैडॉक वर्स” के नाम से पहचान बना रहा है। ‘थामा’ का मुकाबला इस हफ्ते हर्षवर्धन राणे की फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ से होगा। हालांकि, ट्रेड सर्कल्स का मानना है कि ‘थामा’ के स्टार कास्ट, कंटेंट और प्रमोशन स्ट्रेटेजी के चलते इसका प्रभाव ज्यादा रहेगा। फिल्म से उम्मीद की जा रही है कि यह पहले वीकेंड पर ही 25-30 करोड़ रुपये का बिजनेस कर सकती है।
