सिनेमाघरों के बाद OTT पर आई आवारापन 2, अब घर बैठे फिल्म देखने का मिलेगा मौका

Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी और दिशा पाटनी स्टारर फिल्म 'आवारापन 2' अब ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़न प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है। दर्शक अब इस फिल्म को घर बैठे आसानी से देख सकते हैं।
Emraan Hashmi Awarapan 2 OTT Release
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Emraan Hashmi Awarapan 2 OTT Release: इमरान हाशमी के फैंस के लिए एक बेहद खुशखबरी सामने आई है। 14 अगस्त को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई उनकी फेमस एक्शन-ड्रामा फिल्म 'आवारापन 2' ने आखिरकार डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपना कदम रख दिया है।

बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई करने के बाद यह फिल्म अब ओटीटी दर्शकों के लिए स्ट्रीम की जाएगी। अगर आप इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को बड़े पर्दे पर देखने से रह गए थे, तो अब आपके पास इसे अपने घर बैठकर देखने का बेहतरीन मौका है।

अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हो रही है 'आवारापन 2'

अमेजन प्राइम वीडियो ने शुक्रवार 9 अक्टूबर यानी आज बिना किसी अनाउंसमेंट के अचानक फिल्म को अपने प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। प्लेटफॉर्म ने सोशल मीडिया पर इमरान हाशमी का एक खास प्रमोशनल वीडियो शेयर करते हुए इसकी ऑफिशियल पुष्टि की है।

इस क्लिप में 'तेरा मेरा रिश्ता' गाना बैकग्राउंड में बज रहा है और साथ ही कैप्शन में लिखा है कि शिवम पंडित एक बार फिर दर्शकों के बीच लौटने के लिए पूरी तरह तैयार है। दर्शक अब प्राइम वीडियो पर इस फिल्म का लुत्फ उठा सकते हैं।

Emraan Hashmi Awarapan 2 OTT Release
ऑस्कर 2027 में एंट्री के बाद मराठी फिल्म ‘गोंधल’ को मिला बड़ा मौका, दुनियाभर में रिलीज करेगी होम्बले फिल्म्स

ओटीटी पर उतरा इमरान हाशमी का दमदार लुक

लगभग 2 दशक पहले आई साल 2007 की कल्ट-क्लासिक फिल्म 'आवारापन' के इस सीक्वल में इमरान हाशमी ने एक बार फिर अपने आइकोनिक रोल 'शिवम पंडित' को जीवंत किया है। कहानी में दिखाया गया है कि कैसे अपराध की दुनिया को छोड़ चुके शिवम को परिस्थितियां दोबारा बैंकोक के खतरनाक क्राइम कार्टेल और साजिशों के बीच खींच लाती हैं।

नितिन कक्कड़ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में इमरान हाशमी के अलावा दिशा पाटनी, शबाना आजमी और पूरन गब्बी जैसे बेहतरीन कलाकारों ने भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है।

फिल्म की सबसे बड़ी ताकत इसका भावुक स्क्रीनप्ले और संगीतकार मिथुन और सईद कादरी का जादुई संगीत है। फिल्म का बैकग्राउंड म्यूजिक दर्शकों को पुरानी 'आवारापन' की यादों में ले जाता है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com