Emraan Hashmi Mercedes: इमरान हाशमी के कार कलेक्शन में शामिल हुई नई चमचमाती मर्सिडीज, करोड़ों में है कीमत

Emraan Hashmi Car: आवारापन 2 की सफलता के बाद इमरान हाशमी ने अपने कार कलेक्शन में नई Mercedes AMG G 63 शामिल की है। सफेद रंग की लग्जरी एसयूवी की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.74 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
Emraan Hashmi Mercedes
इमरान हाशमी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Emraan Hashmi Luxury Car Mercedes: बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म 'आवारापन 2' की सफलता को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में उनके अभिनय की तारीफ हुई और इसके बाद अब एक्टर ने अपने लग्जरी कार कलेक्शन में एक और महंगी गाड़ी शामिल कर ली है। सोशल मीडिया पर सामने आई तस्वीरों के मुताबिक, इमरान हाशमी ने नई मर्सिडीज AMG G 63 खरीदी है।

इमरान हाशमी के गैराज में सफेद रंग की नई मर्सिडीज AMG G 63 की एंट्री हुई है। इस लग्जरी एसयूवी का डिजाइन काफी दमदार है और इसे थार जैसे बॉक्सी लुक वाली गाड़ियों की कैटेगरी में देखा जाता है। कार का आइकॉनिक डिजाइन और सफेद रंग सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। पोस्ट में इमरान हाशमी की नई कार की तस्वीरें शेयर करते हुए बताया गया कि अभिनेता के कार कलेक्शन में एक और लग्जरी गाड़ी शामिल हो गई है। तस्वीरें सामने आने के बाद फैंस के बीच भी इसकी चर्चा हो रही है।

करोड़ों में है कार की कीमत

कारवाला की रिपोर्ट के अनुसार, मर्सिडीज AMG G 63 की एक्स-शोरूम कीमत करीब 3.74 करोड़ रुपये बताई गई है। वहीं इसके प्रो वर्जन की कीमत करीब 4.43 करोड़ रुपये तक बताई गई है। हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट और ऑन-रोड कीमत के आधार पर रकम में बदलाव हो सकता है। इमरान हाशमी के पास पहले से भी कई महंगी कारें हैं। करीब दो साल पहले उन्होंने रोल्स रॉयस खरीदी थी, जिसकी कीमत 12.25 करोड़ रुपये बताई गई थी। अब नई मर्सिडीज की एंट्री के साथ उनका लग्जरी कार कलेक्शन और खास हो गया है।

Emraan Hashmi Mercedes
Rise And Fall 2: तेजू भैय्या काजल राघवानी की पीठ पर घोपेंगें खंजर, क्या एलिमिनेशन के लिए करेंगे नॉमिनेट

इन फिल्मों में नजर आएंगे इमरान हाशमी

वर्कफ्रंट की बात करें तो फिल्म आवारापन 2 के अलावा इमरान हाशमी के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। वह एक्शन थ्रिलर फिल्म 'गनमास्टर G9' और स्पाई एक्शन फिल्म 'जी 2/गुडचारी 2' में नजर आएंगे। इसके अलावा उनकी पाइपलाइन में 'हरामी' और 'रूह' भी शामिल हैं। 'आवारापन 2' के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन की बात करें तो सैकनिल्क के अनुसार, फिल्म ने दुनियाभर में 213.01 करोड़ रुपये और भारत में 150.59 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com