शबाना आजमी की दमदार एंट्री, दिशा पाटनी की झलक और इमरान हाशमी का ताबड़तोड़ एक्शन, आवारापन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज

Awarapan 2 Trailer: आवारापन 2 का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। शिवम पंडित के किरदार में इमरान हाशमी का एक्शन अवतार, शबाना आजमी की दमदार मौजूदगी और दिशा पाटनी की झलक ने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है।
Emraan Hashmi Film Awarapan 2 Trailer
इमरान हाशमी और दिशा पाटनी(फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Updated on

Emraan Hashmi Film Awarapan 2 Trailer: इमरान हाशमी की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'आवारापन 2' का इंतजार कर रहे फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी है। मेकर्स ने 6 अगस्त को फिल्म का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया है। करीब दो मिनट से ज्यादा लंबे इस ट्रेलर में एक्शन, इमोशन और सस्पेंस का जबरदस्त मिश्रण देखने को मिलता है। खास बात यह है कि इमरान हाशमी एक बार फिर अपने चर्चित किरदार 'शिवम पंडित' के रूप में लौटे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत बारिश के बीच एक बेहद इंटेंस सीन से होती है, जहां इमरान हाशमी गर्दन में रस्सी डाले नजर आते हैं। इसके बाद शबाना आजमी की दमदार एंट्री होती है। वह इमरान के किरदार से कहती हैं कि कितनी हसीन शक्ल है... मौत से मिलने का शौक है तुम्हें? इसके जवाब में इमरान कहते हैं कि मौत मेरा उससे पुराना रिश्ता है। एक कर्ज है जो मुझे चुकाना है। इसी दौरान बैकग्राउंड में फिल्म का गाना तेरा मेरा रिश्ता पुराना सुनाई देता है।

एक्शन और इमोशन का जबरदस्त मिश्रण

ट्रेलर में कई हाई-वोल्टेज एक्शन सीक्वेंस देखने को मिलते हैं। इमरान हाशमी पहले से ज्यादा आक्रामक अंदाज में नजर आते हैं। दिशा पाटनी की भी छोटी लेकिन प्रभावशाली झलक दिखाई गई है। वहीं अंतिम सीन में इमरान हाथ में बंदूक लेकर कहते हैं कि एक-एक करके मरोगे या सब साथ में? यह डायलॉग ट्रेलर का सबसे दमदार पल बनकर सामने आता है।

स्टारकास्ट और म्यूजिक भी है खास

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी, शबाना आजमी, सुविंदर विक्की, विजयंत कोहली, अनिरुद्ध रावल और अतुल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक और अखिल सचदेवा ने तैयार किया है, जिससे पुराने 'आवारापन' की संगीत विरासत को आगे बढ़ाने की कोशिश की गई है।

Emraan Hashmi Film Awarapan 2 Trailer
दिवाली पर बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे भगवान राम, रणबीर कपूर की रामायण की रिलीज डेट से उठा पर्दा, जानें पूरी डिटेल

रिलीज डेट और सेंसर बोर्ड की मंजूरी

हाल ही में फिल्म के पोस्टपोन होने की अफवाहें सामने आई थीं, लेकिन निर्माता विशेष भट्ट और इमरान हाशमी ने इन्हें पूरी तरह खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि फिल्म अपनी तय रिलीज डेट 14 अगस्त 2026 को ही सिनेमाघरों में आएगी। फिल्म का निर्देशन नितिन कक्कड़ ने किया है, जबकि कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। इस बीच सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने भी फिल्म को UA सर्टिफिकेट जारी कर दिया है।

Navbharat Live
navbharatlive.com